Skip to main content

अगर आपको अपनी CIBIL रिपोर्ट पर क्रेडिट पूछताछ की पहचान न हो, तो क्या करें?

blog

आप अपनी CIBIL रिपोर्ट चेक करते/देखते हैं और आपको किसी ऐसे बैंक/फाइनेंशियल संस्थान का क्रेडिट पूछताछ मिलता है, जो आपका नहीं है। कुछ मामलों में इसका मतलब यह हो सकता है कि किसी ने लोन या क्रेडिट कार्ड का आवेदन करने के लिए आपकी क्रेडिट जानकारी को ग़लत तरीके से इस्तेमाल/प्राप्त/एक्सेस किया है। ये ऐसी स्तिथि में भी हो सकता है जहाँ आपने किसी तीसरे पक्ष के मार्केटप्लेस से लोन/क्रेडिट कार्ड लिया हो, जो लोन/क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक/वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी करता है या हो सकता है कि आपने अभी खरीदें बाद में भुगतान करें का विकल्प चुना हो, ऐसे मामलों में आपको यह देखना होगा कि आपको क्रेडिट लाइन किसने दी थी और वह बैंक जिसके साथ इन कंपनियों ने साझेदारी की होगी।

हम समझते हैं कि इस तरह की पूछताछ चिंता पैदा करने वाली हो सकती है और आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकती है कि किसी ने आपकी पहचान चुरा ली है। अगर आपको ऐसी संदेह/शक पैदा करने वाली  गतिविधि का पता चलता है, तो आप इसके खिलाफ कदम उठा सकते हैं। आप  संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थान   से संपर्क करके आगे की जाँच कर सकते हैं या अपनी CIBIL रिपोर्ट में दिखाई गई गलत जानकारी के बारे में CIBIL में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।  

क्रेडिट जानकारी कंपनी (विनियमन) अधिनियम 2005 के अनुसार, CIBIL जैसे क्रेडिट ब्यूरो संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थान से पुष्टि किए बिना/हामी लिए बिना/सहमती लिए बिना आपकी CIBIL रिपोर्ट की जानकारी में कोई सुधार नहीं कर सकते हैं।

इस ब्लॉग में फ़र्ज़ी गतिविधियों की जांच करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदम और पहचान सुरक्षा से जुड़ी संभावित/आ सकने वाली समस्याओं के बारे में आपको जल्द से जल्द अवगत कराने के लिए सुझाव दिए जाएंगे।

 

अपनी CIBIL रिपोर्ट में अशुद्धियों को रिपोर्ट करना

अगर आपको अनजान क्रेडिट पूछताछ या दूसरी अशुद्धियाँ मिलती हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप/कदम उठा सकते हैं:

  1. अपनी  मुफ़्त सालाना CIBIL रिपोर्ट   के लिए साइन अप करें और ध्यान से इसकी समीक्षा करें/इसे चेक करें। अपनी CIBIL रिपोर्ट में दिखाई देने वाली किसी भी अनजान/अपरिचित क्रेडिट पूछताछ या अन्य संभावित/आ सकने वाला एरर/त्रुटियों को पहचानें।
  2. अपने CIBIL खाते में  लॉग इन करके CIBIL के साथ औपचारिक विवाद उठाएं। विवाद में काम आने वाली/प्रासंगिक जानकारी के साथ उस खास पूछताछ या जानकारी को उजागर/रेखांकित करें, जिस पर आप विवाद कर रहे हैं।
  3. CIBIL विवाद पर आगे काम करेगा और अगर CIBIL में सब कुछ सही दिखता है, तो विवाद को संबंधित लेंडर को भेज दिया जाता है।
  4. संबंधित लेंडर आपकी CIBIL रिपोर्ट में दी गई जानकारी में सुधार करेगा और उसे अपडेट करेगा। अगर आपका विवाद स्वीकार कर लिया जाता है, तो वे सही रिपोर्ट देंगे। अगर इसे अस्वीकार किया जाता है, तो वे आपके ऑनलाइन विवाद डैशबोर्ड में इस स्टेटस/स्थिति को अपडेट कर देंगे, जिसे आप CIBIL खाते के लॉग-इन सेक्शन में देख सकते हैं।

मुख्य बात यह है कि अपनी CIBIL रिपोर्ट की बार-बार जाँच करें, अशुद्धियों की रिपोर्ट करें, और धोखाधड़ी की गतिविधियों या मानवीय ग़लतियों से बचाव के लिए ज़रूरत पड़ने पर  रिपोर्ट को आगे बढ़ाएँ।  CIBIL अलर्ट   की मदद से अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल में हुए सबसे हाल के बदलावों के बारे में जानने के लिए हमसे संपर्क में रहें।

बैंक या वित्तीय संस्था से संपर्क करें

अगले स्टेप/कदम के तौर पर, क्रेडिट जांच के लिए  बैंक या वित्तीय संस्थान   से संपर्क करने पर विचार करें। उनसे अनुरोध करें कि वे पुष्टि करें कि किस वजह से उन्हें आपके क्रेडिट इतिहास को ऐक्सेस करना पड़ा। अगर वे इस बात का सबूत देने वाले दस्तावेज़ नहीं दे सकते हैं कि आपने नए क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन किया है, तो आप अनुरोध कर सकते हैं कि वे आपकी CIBIL रिपोर्ट से क्रेडिट पूछताछ निकालने के लिए क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें। कभी-कभी, लेंडर गलती से उपभोक्ता प्रोफ़ाइल मिक्स कर देते हैं। सीधे संपर्क करने से समस्या का समय पर समाधान करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, आपके पास CIBIL के साथ विवाद शुरू करने का विकल्प है। जब आप अशुद्धियों की लिखित रूप में रिपोर्ट करते हैं, तो ब्यूरो आपके विवाद को संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान को भेज देता है। इससे आपको सीधे तौर पर स्पष्टीकरण मिल सकता है/स्‍पष्‍टता मिल सकती है और साथ ही संभावित/आ सकने वाली त्रुटियों में सुधार का अनुरोध भी किया जा सकता है।

CIBIL अलर्ट पाएँ

अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल में महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में अलर्ट मिलने से आप अपने क्रेडिट के टॉप पर बने रह सकते हैं और किसी भी संभावित/हो सकने वाली धोखाधड़ी गतिविधि को जल्दी पकड़ सकते हैं। CIBIL अलर्ट  ज़रूरी होते हैं, क्योंकि वे आपके फाइनेंस के लिए शुरुआती चेतावनी सिस्टम की तरह काम करते हैं। CIBIL अलर्ट, CIBIL द्वारा आपको SMS/ईमेल के माध्यम से भेजी जाने वाली सूचनाएं हैं, जब आपकी CIBIL रिपोर्ट में नीचे बताए गए कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए जाते हैं।

  • अपने CIBIL स्कोर में बदलाव करें
  • अपनी निजी जानकारी में बदलाव करें, जैसे, अपना पता या फोन नंबर
  • उपयोग में बदलाव
  • दोष में बदलाव
  • एक नई क्रेडिट पूछताछ जोड़ना
  • नया लोन या क्रेडिट कार्ड खाता जोड़ना

 

CIBIL अलर्ट, CIBIL द्वारा दिए जाने वाले  स्टैण्डर्ड और प्रीमियम सशुल्क सब्सक्रिप्शन   के साथ उपलब्ध है। CIBIL की अलर्ट सेवाओं को सब्सक्राइब करके, आप अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। CIBIL अलर्ट से आपको अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर आसानी से नज़र रखने और तुरंत कार्रवाई करके अपने क्रेडिट हेल्थ को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

अगर आपकी CIBIL रिपोर्ट में कोई अनजान क्रेडिट पूछताछ दिखाई देती है, तो शांत रहें और इसकी तह तक जाने के लिए व्यवस्थित कदम उठाएं - बैंक/वित्तीय संस्थान से संपर्क करें, CIBIL के साथ अशुद्धियों का विवाद करें, वास्तविक समय में निगरानी रखने/रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए CIBIL अलर्ट चालू करें, और धोखाधड़ी का पता चलने पर पहचान की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करें। सक्रिय रहने से आपकी वित्तीय प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.