Skip to main content

क्रेडिट के प्रति जागरूक बने रहकर वित्तीय मुश्किलों से निपटें

जबकि हम अपने रोज़मर्रा के शेड्यूल के विशेष स्वरूप से वाकिफ़ हैं, हाल ही की COVID-19 महामारी जैसी स्थितियों से हमारी ज़िंदगी में उथल-पुथल आ सकती है, जिससे हमारे मन की शांति और व्यक्तिगत वित्त समान रूप से प्रभावित हो सकते हैं | पिछले कुछ हफ़्तों में, हममें से ज़्यादातर लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा और बचाव को सुनिश्चित करके समान रूप से अपने कार्य दायित्वों का प्रबंधन करने के साथ अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर ज़िंदगी में तालमेल बिठा रहे हैं |

हालांकि, दुनिया भर में आर्थिक मंदी और हाल ही में वित्तीय तनाव बढ़ जाने के साथ हम सभी के लिए अपने व्यक्तिगत वित्तों का आकलन करना और अनिश्चितता के इस दौर में उपलब्ध संसाधनों को ऑप्टिमाइज़ करने की कोशिश करना महत्वपूर्ण है. यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि, अगर हमने ऋण लिए हैं और अचानक हम ऋण को लेकर अपनी वचनबद्धता पूरी करने में असमर्थ हो जाते हैं, तो इससे हमारा व्यक्तिगत जीवन और खर्च, विशेष रूप से प्रभावित होगा |

 यहां कुछ ऐसे सुझाव दिए गए हैं जिन्हें अपना कर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप क्रेडिट से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी कर सकें और अगर आपको वित्तीय मुश्किलें आने की संभावना हो, तो आप सकारात्मक प्रोफ़ाइल बनाए रख सकें | 

  • 27 मार्च, 2020 शुक्रवार को RBI की घोषणा में ऋणदाताओं को यह विकल्प दिया गया है कि वे ऋणियों को 3 महीनों के अवधि ऋणों, खुदरा ऋणों और क्रेडिट कार्ड किस्तों के पुनर्भुगतान व कार्यशील पूंजी के ऋणों के तहत ब्याज के भुगतान के लिए रियायत दे सकें | स्थगन अवधि का विकल्प चुनने पर आपके क्रेडिट इतिहास या CIBIL रिपोर्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा | यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यह स्थगित भुगतान है और इस पर बकाया राशि और संचित ब्याज पर छूट नहीं दी जाएगी | इसलिए आखिरकार आपको भुगतान करना होगा | अपने ऋणदाता से उनकी क्रेडिट नीतियों के बारे में जानने के लिए संपर्क करें |
  • सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाए रखने में समय पर भुगतान करना महत्वपूर्ण कारक है और अगर आपकी मासिक आय प्रभावित नहीं हुई है, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड बिलों और EMI का समय से भुगतान करते रहें. वैकल्पिक रूप से, अगर आपको लगता है कि आपके भुगतान में चूक हो सकती है, तो अपने ऋण की EMI के लिए स्थगन अवधि के बारे में चर्चा करने के लिए अपने ऋणदाता से संपर्क करें, जैसा कि RBI द्वारा बताया गया है, या किसी दूसरे पुनर्भुगतान विकल्प को चुनें |
  • मौजूदा परिदृश्य में, आपके परिवार का कल्याण, भुगतान की देय तिथियों से ज़्यादा मायने रखता है, लेकिन एक सुझाव यहां दिया गया है. अपनी क्रेडिट निर्भरता को कम करें और अपने खर्च को सिर्फ़ एक भुगतान तिथि वाले एक क्रेडिट कार्ड तक ही सीमित कर लें — इससे आपको अपने भुगतानों का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है |
  • इसका सामान्य नियम है अपने क्रेडिट से जुड़ी बकाया राशि का पूरा भुगतान करना, लेकिन आकस्मिक स्थिति में या वित्तीय दबाव की स्थिति में आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल पर भुगतान योग्य न्यूनतम राशि का भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं | हालांकि, आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपको पूरी राशि का भुगतान जल्द से जल्द करना याद रखना होगा | (ध्यान दें: ऊपर बताई गई स्थगन अवधि से इसमें उलझन में न पड़ें |)
  • आने वाले समय में किसी भी ऋण या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले अपने क्रेडिट दायित्वों पर सावधानी से विचार करें | अपने क्रेडिट दायित्वों को न बढ़ाएं और आप जितने क्रेडिट कार्ड प्रबंधित कर सकते हैं या जितने क्रेडिट कार्ड का पुनर्भुगतान कर सकते हैं, उससे ज़्यादा ऋण या क्रेडिट कार्ड न लें, खासतौर से अगर आपको लगता है कि आपकी मासिक आय कम हो सकती है |
  • अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर खासतौर से अभी नियमित तौर पर नज़र रखें | गलत जानकारी के किसी भी संकेत के लिए अपनी रिपोर्ट की जाँच करें. याद रखें कि आपका CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को प्रदर्शित करता है और जब आपको क्रेडिट की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, तब यह उसे प्राप्त करने में आपके लिए मददगार है. लेकिन गलत जानकारी से आपका स्कोर खराब हो सकता है और क्रेडिट की आपकी एक्सेस बाधित हो सकती है. आपको क्रेडिट के बारे में हर समय जागरूक रहना होगा ताकि आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित नहीं हो |
  • बजट बनाना और योजना तैयार करना | अपने दैनिक और मासिक बजट से कुछ राशि की कटौती करने की कोशिश करें अगर आपको लगता है कि इस स्थिति में आपकी आय और/या वित्त प्रभावित हो सकता है |

याद रखें कि मुश्किल भरे समय में, हमें बस सकारात्मक रूप से शांत बने रहने की ज़रूरत होती है | अगर आपने अच्छी क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाए रखी है और आपके पिछले भुगतान अच्छे बने रहे हैं, तो ऐसी एक बार की स्थिति जैसे RBI द्वारा घोषित स्थगन से आपकी समग्र क्रेडिट प्रोफ़ाइल प्रभावित नहीं होगी | आप जितना हो सके, अच्छे क्रेडिट व्यवहार को बनाए रखें | क्रेडिट के प्रति सजग रहें और वित्तीय मुश्किल के बीच भी अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल से जुड़े रहें |

 >> अभी सब्सक्राइब करने और अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट के साथ अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल से कनेक्ट रहने के लिए यहां क्लिक करें |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.