Skip to main content

आपके द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड को ऑप्टिमम क्रेडिट स्कोर के लिए उपयोग करने के छः तरीके

क्रेडिट कार्ड, नकदी की कमी के बारे में चिंता किए बिना खरीदारी करने के सबसे तेज़ तरीकों में से एक है|

2018 की तीसरी तिमाही के लिए TransUnion CIBIL उद्योग इनसाइट रिपोर्ट, के अनुसार बैंक कार्ड की एक्सेस वाले उपभोक्ताओं की संख्या 2018 की तीसरी तिमाही में अब तक की सबसे ज़्यादा 36.9 मिलियन तक पहुंच गई थी और इसमें वर्ष दर वर्ष (YoY) 31.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है|

इस बढ़ती मांग के अनुरूप ऋणदाता, उपभोक्ताओं को क्रेडिट कार्ड ऑफ़र करने के लिए उत्सुक हैं| क्रेडिट कार्ड, आपके जेब में मौजूद महज़ प्लास्टिक का टुकड़ा ही नहीं है - इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपके पास खासतौर से आपात स्थिति के समय क्रेडिट की एक्सेस हो| सावधानीपूर्वक उपयोग करने और त्वरित रूप से भुगतान करने से समय के साथ आपके CIBIL स्कोर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा| ऋणदाता, क्रेडिट के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं की क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर उन्हें रिवॉर्ड देते हैं इस प्रकार वे आपके लिए कार्ड स्वाइप करने की सुविधा देकर आपके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान बनाते हैं|

हालांकि, आपके क्रेडिट कार्ड बिल का देरी से भुगतान करने या भुगतान में चूक होने से देरी से भुगतान करने के शुल्क लगाए जा सकते हैं और इससे आपका CIBIL स्कोर प्रभावित हो सकता है, इससे भविष्य में आपको और ज़्यादा क्रेडिट की ज़रूरत होने पर आपके लिए उसकी एक्सेस प्रभावित हो सकती है| यहां यह सुनिश्चित करने के लिए छः सुझाव दिए गए हैं जिनसे आप अपने CIBIL स्कोर को सुरक्षित रखते हुए अपने क्रेडिट कार्ड का सबसे ज़्यादा फ़ायदा उठा सकते हैं:

सही प्रकार का क्रेडिट कार्ड चुनें

जबकि आपको विभिन्न प्रकार के कार्ड्स का तुरंत ऑफ़र दिया जा सकता है, वह कार्ड चुनें जो आपकी ज़रूरतों के अनुकूल हो| आप सह-ब्रांडेड रिवार्ड कार्ड का उपयोग कब करते हैं? बहुत ज़्यादा संख्या में क्रेडिट कार्ड से आपके क्रेडिट जोखिम/क्रेडिट बोझ में बढ़ोतरी हो सकती है और इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है| एक से ज़्यादा कार्ड चुनने के बजाय, एक या दो ऐसे कार्ड चुनें जिनसे आपका क्रेडिट जोखिम कम हो सके और हर बार, जब आप ट्रांज़ेक्शन करें, तो उसमें पॉइंट्स इकट्ठे हो सकें|

क्रेडिट उपयोग की सीमा पर विचार करें

ऋणदाता आपकी उपयोग की सीमा को सुनिश्चित करने से पहले आपकी पुनर्भुगतान क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करेगा| हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि आप अपने खुद के फ़िल्टर लागू करें और ऐसा कार्ड और सीमा चुनें जो आपकी आय और पुनर्भुगतान क्षमता के अनुरूप हो. क्रेडिट कार्ड पर किए जाने वाले आपके पूरे खर्च को आपकी क्रेडिट उपयोग की सीमा के 30 प्रतिशत तक सीमित करना सुरक्षित अनुपात माना जाता है. दूसरी ओर, आपके क्रेडिट उपयोग का सीमा से अधिक फायदा उठाने की सख्त मनाही है क्योंकि इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है|

कार्ड पर होने वाले खर्चों की योजना बनाएं, खरीदी करें और उनका पूर्वानुमान लगाएं

यह निर्णय करना अच्छा है कि आपकी कौन सी मासिक खरीदी क्रेडिट कार्ड से की जाए| कार्ड के खर्चों का पूर्वानुमान लगाना आपके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी महत्वपूर्ण है| आने वाले समय में होने वाली किसी भी बड़ी खरीदारी जैसे गैजेट या घरेलू उपकरणों को भी इसमें शामिल करें| अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय ब्याज दरों पर निर्भर करते हुए यह विचार करें कि क्या आप कोई कन्ज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण लेना चाहते हैं. हालांकि अलग-अलग ऋणदाताओं की ब्याज दरें अलग-अलग होंगी, लेकिन ये दरें क्रेडिट कार्ड की शेष राशियों पर ब्याज की दर से तुलनात्मक रूप से कम होंगी. इससे आपको अपने क्रेडिट कार्ड की वह सीमा बनाए रखने में भी मदद मिलेगी, जिसका उपयोग आप आपात स्थिति में कर सकते हैं|

ऐसे क्रेडिट कार्ड्स को चुनें जिन पर 0 प्रतिशत ब्याज दर लगाई जाती है    

क्या आप बड़ी खरीदारी या छुट्टियों के ऐसे त्वरित पैकेज पर विचार कर रहे हैं, जिन्हें आपके क्रेडिट कार्ड (उपयोग की सीमा के अंदर ही) में कवर किया गया है? शून्य प्रतिशत ब्याज दर वाले कार्ड ऐसे विभिन्न ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर, जहां ब्याज की राशि की कटौती, ऑर्डर की कीमत से की जाती है, बड़ी खरीदी वाले आइटम पर शून्य लागत वाली EMI ऑफ़र करते हैं| इनका पुनर्भुगतान करना आसान होता है और इससे भुगतान में चूक की संभावना कम हो जाती है और इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर होने वाला कोई भी संभावित प्रभाव और भी कम हो जाता है| हालांकि, इसकी सूक्ष्म शर्तों के प्रिंट को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि "शून्य प्रतिशत ब्याज दर" वाले कार्ड में कोई छिपे हुए शुल्क जैसे वार्षिक, प्रोसेसिंग और/या ट्रांसफ़र शुल्क शामिल नहीं हैं|

आपके क्रेडिट कार्ड प्रदाता की ओर से मिलने वाले प्रमोशन संबंधी सभी ईमेल की जांच करें

ऋणदाता, ख़ासतौर से त्योहारों और सार्वजनिक छुट्टियों के समय विशेष ऑफ़र, दरें और कैशबैक की घोषणा करते हैं| थोड़े होमवर्क, सूझबूझ से योजना बनाकर और पहले से बुकिंग करके आप अपने क्रेडिट कार्ड द्वारा कुछ पैसा बचा सकते हैं| आपके क्रेडिट कार्ड के स्मार्ट उपयोग से आपको अच्छी क्रेडिट पहचान बनाने में मदद मिलेगी बशर्ते कि आप ज़िम्मेदार हैं और समय पर पूरी राशि का भुगतान करना याद रखते हैं|

देय पूरी राशि का भुगतान हर बार समय पर करें

जहां क्रेडिट कार्ड बिलों में 45-दिन में पुनर्भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जाती है, वही पूरी राशि का भुगतान देय तारीख तक कर देना हमेशा सबसे अच्छा होता है| अगर आप देय तारीख तक सिर्फ़ न्यूनतम देय राशि का भुगतान ही करते हैं या बिल्कुल भी भुगतान नहीं करते हैं, तो आपकी बकाया राशि पर लागू ब्याज दर लगाई जाएगी| यह मान कर कि अनुग्रह अवधि या ब्याज-मुक्त अवधि (जो आमतौर पर 45-60 दिनों की होती है) के अंतर्गत कोई भुगतान नहीं किया जाता है, तो ब्याज दर प्रतिवर्ष 36 प्रतिशत तक हो सकती है. उदाहरण के लिए, जब आप अपने पैसों को आगे बढ़ा रहे हों यानी सिर्फ़ देय न्यूनतम राशि का ही भुगतान करते हैं, तब आप खरीदी की शुरुआती तारीख से ही ब्याज के प्रभार को इकट्ठा करते हैं| जब कभी भुगतान किया जाता है, तब उसे पहली खरीदी के लिए ऑफ़सेट किया जाता है| जब इसे एडजस्ट कर लिया जाता है, तब यह अगली खरीदारी पर चला जाता है. संक्षेप में, यह FIFO विधि को फ़ॉलो करता है| उदाहरण के लिए, अगर आपका मौजूदा क्रेडिट कार्ड बिल 10,000 रुपए है और यह मानकर कि आप कार्ड पर और ज़्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं और मासिक रूप से 500 रुपए का भुगतान कर रहे हैं तो आपको पूरी राशि का भुगतान करने में अधिकतम 3 वर्षों का समय लगेगा| आपके द्वारा खर्च किए गए हर एक 100 रुपए के लिए आपने 175 रुपए का भुगतान किया है!

क्रेडिट की अच्छी स्थिति अच्छे क्रेडिट व्यवहार से शुरू होती है| अपने क्रेडिट कार्ड का ज़िम्मेदारी से उपयोग करके सकारात्मक क्रेडिट पहचान बनाने का विकल्प चुनें| इसके अलावा, अपने क्रेडिट पोर्टफ़ोलियो को ध्यानपूर्वक ट्रैक करें और अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट की यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निगरानी करते रहें कि जब आपको क्रेडिट की सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो, तो आप उसके लिए योग्य हों|

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.