अपनी आज़ादी के दिन का जश्न मनाते समय, आइए रुक कर विचार करें कि हम में से हर एक व्यक्ति के लिए असल में आज़ादी का मतलब क्या है | ज़्यादातर लोगों के लिए आज़ादी का मतलब बिना किसी चिंता के अपनी शर्तों पर अपनी तरह से जीवन जीना होगा | आज़ादी के इस विचार को हासिल करने के कई तरीके हैं, वित्तीय आज़ादी उन्हीं में से एक है | जो हमें इस सवाल पर ले आती है — वित्तीय आज़ादी असल में क्या है? वित्तीय आज़ादी का मतलब है किसी व्यक्ति का वित्त पर नियंत्रण होना और उसे अपने सपनों के रास्ते की बाधा न बनने देना | इसका मतलब है सुविधाजनक रूप से जीना और विकल्प उपलब्ध होना|
कुछ लोगों के लिए, इन विकल्पों में नई कार, अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा या बड़ा घर शामिल हो सकता है | इसका मतलब ये सभी हो सकते हैं | आज, आसानी से क्रेडिट उपलब्ध होने की वित्तीय आज़ादी पाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है | और आपकी क्रेडिट से जुड़ी ज़रूरतों में आपकी मदद करने का महत्वपूर्ण साधन है आपका क्रेडिट स्कोर | यह स्कोर, आपके बैंकों और दूसरे ऋणदाताओं द्वारा भारत में चार क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट किए गए आपके क्रेडिट इतिहास और पुनर्भुगतान संबंधी व्यवहार पर आधारित है | क्रेडिट स्कोर पर नज़र रखना और अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना खासतौर से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आपका स्कोर जितना उच्च होगा, ऋण स्वीकृत होने की संभावनाएं उतनी ही ज़्यादा होंगी |
यहां वे 3 मुख्य चरण दिए गए हैं, जिनसे आप उच्च क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं और उसे बनाए रख सकते हैं और साथ ही वित्तीय आज़ादी की ओर बढ़ सकते हैं:
चरण 1: अपने क्रेडिट अवसरों का सावधानीपूर्वक फ़ायदा उठाएं |
चरण 2: हर बार समय पर भुगतान करें |
चरण 3: अपने क्रेडिट स्कोर और प्रोफ़ाइल पर नियमित तौर पर नज़र रखें.

याद रखें कि वित्तीय आज़ादी, क्रेडिट की उपलब्धता से प्राप्त हो सकती है और इस उपलब्धता का निर्धारण उच्च CIBIL स्कोर से होता है | अपने लक्ष्यों और वित्तीय आज़ादी के लिए काम करना आज से ही शुरू करें |
सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !
>> क्रेडिट के लिए जागरूक बनकर वित्तीय आज़ादी की ओर बढ़ना शुरू करें. अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर आज से ही निगरानी रखना शुरू करें - अभी सदस्यता लें !
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.