CIBIL रैंक, जिसे CMR के नाम से भी जाना जाता है, MSME को उनकी क्रेडिट योग्यता के आधार पर 1 से 10 तक रैंक करती है — पहली रैंक सबसे अच्छी होती है। यह रैंक कंपनी क्रेडिट रिपोर्ट (CCR) का हिस्सा है, जिसमें कंपनी की क्रेडिट प्रोफ़ाइल के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। CIBIL रैंक उन बिज़नेस के लिए उपलब्ध है, जिनका मौजूदा क्रेडिट एक्सपोज़र 50 करोड़ रु. तक का है। CIBIL रैंक की गणना बिज़नेस के पिछले 24 महीनों के क्रेडिट इतिहास का इस्तेमाल करके की जाती है, जिसे विभिन्न लेंडर/ऋणदाता द्वारा शेयर किया जाता है। एक अच्छी CIBIL रैंक, क्रेडिट मंजूरी के औसत समय को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे योग्य MSME के लिए बेहतर दरों पर फ़ंड ऐक्सेस करने की संभावना बढ़ जाती है।
आइए उन मुख्य कारकों की जाँच करते हैं, जो किसी बिज़नेस की CIBIL रैंक को प्रभावित करते हैं:
पुनर्भुगतान व्यवहार: विश्वास की नींव
लोन और क्रेडिट का समय पर पुनर्भुगतान करना बहुत ज़रूरी है। देर से EMI का भुगतान, बकाया राशि या डिफॉल्ट ऐसी वजहों में से कुछ वजह हैं, जो कंपनी की CIBIL रैंक को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, राकेश, जो ABC मैन्युफैक्चरिंग के मालिक हैं, लोन पुनर्भुगतान में चूक होने पर उनकी कंपनी की रैंक में गिरावट देखने को मिल सकती है। पुनर्भुगतान का अच्छा व्यवहार बनाए रखने का तरीका यहां बताया गया है:
लिक्विडिटी प्रोफ़ाइल: विकास और स्थिरता को संतुलित करना
जिस दर पर कोई कंपनी अपनी उपलब्ध क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल करती है, वह उसकी लिक्विडिटी प्रोफ़ाइल का मुख्य संकेत होता है। नीचे दिए गए सुझावों से लिक्विडिटी प्रोफ़ाइल को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है:
फ़र्मोग्राफ़िक्स: लंबी अवधि के संबंध बनाना
किसी बिज़नेस की फ़र्मोग्राफ़िक विशेषताएँ उसके क्रेडिट इतिहास को दर्शाती हैं। कंपनी ने कितने समय तक हेल्दी क्रेडिट व्यवहार और उधारदाताओं के साथ संबंध बनाए रखे हैं, यह विशेष रूप से कंपनी के पुनर्भुगतान व्यवहार को दर्शाता है। राकेश के लंबी अवधि ले संबंध और कई लेंडर/ऋणदाताओं के साथ समय पर भुगतान ने ABC मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत क्रेडिट इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
MSME के लिए अच्छे क्रेडिट व्यवहार
राकेश के अनुभव से सीखते हुए, मज़बूत CIBIL रैंक बनाए रखने के लिए यहां कुछ बेहतरीन तरीके दिए गए हैं:
किसी कंपनी के क्रेडिट हेल्थ को मैनेज करने के लिए अनुशासन और दूरदर्शिता की ज़रूरत होती है। राकेश की जर्नी न सिर्फ़ पुनर्भुगतान के व्यवहार और लिक्विडिटी प्रोफ़ाइल पर ध्यान देने के महत्व को दर्शाती है, बल्कि उन्हें अपनी क्रेडिट योग्यता बनाए रखने में भी मदद करती है। इन रणनीतियों को लागू करके और क्रेडिट मैनेजमेंट के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण बनाए रखते हुए, ABC मैन्युफैक्चरिंग जैसे MSME एक हेल्दी CIBIL रैंक बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा, इससे बिज़नेस लोन की योग्यता में सुधार होता है और लोन की बेहतर शर्तें हासिल करने, ग्रोथ और स्थिरता को बढ़ावा देने की संभावना बढ़ जाती है। https://www.cibil.com/company-credit-report पर अधिक जानें
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.