Skip to main content

एक ही जगह पर हॉलिडे -शॉपिंग की आपकी क्रेडिट गाइड

मज़ेदार हॉलिडे सीज़न की कुंजी है अच्छी तरह से नियोजित खर्च, समय पर लेकिन सुविधाजनक भुगतान और आपकी क्रेडिट योग्यता की शून्य-क्षति |

इससे पहले कि आप अपने हॉलिडे खर्च की शुरुआत करें इस चेकलिस्ट को देखें |

अपने क्रेडिट को जानें– आप अपने क्रेडिट कार्ड से कितनी अच्छी तरह परिचित हैं? ये वो विवरण हैं, जिनकी समीक्षा आपको बार-बार करनी होगी ताकि आप अपने कार्ड का अधिकतम इस्तेमाल कर सकें: क्रेडिट सीमा, बकाया बैलेंस, बिल नहीं किया गया उपयोग, संचित रिवॉर्ड पॉइंट, रिवॉर्ड पॉइंट अनुपात (जैसे हर एक पॉइंट के लिए कितने रुपये खर्च करने की ज़रूरत है) और पुनर्भुगतान चक्र | इससे पहले कि कैलेंडर में हर एक खर्च जैसे छुट्टियां, त्यौहार, बीमारियां, बच्चों की फ़ीस या आपके घर का निर्माण/ उसकी मरम्मत करने की ज़रूरत का समय आए, अपने कार्ड के विवरणों को देखें |

 

अपने क्रेडिट चक्र की सीमा तय करें – आपके क्रेडिट कार्ड के बिल चक्र के अनुसार खरीदारी करने (यानी आपका बिल जनरेट करने के तुरंत बाद) का मतलब यह है कि आप बिल जनरेशन और उसकी देय तारीख के बीच की समयावधि का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आम तौर पर 30 से 40 दिन की होती है | अगर आपने पिछले चरण का पालन किया है, तो आप अपने परिवार में हर एक क्रेडिट कार्ड के लिए नए चक्र की शुरुआत के अनुसार अपनी खरीदियों का समय तय कर सकते हैं | इस तरह आप भुगतानों को विभाजित कर सकते हैं और हर एक कार्ड पुनर्भुगतान चक्र के पूरे लाभ हासिल कर सकते हैं |

 

ऑफ़र पर भुगतान के सभी विकल्पों की समीक्षा करें – जब बात खरीदारी की फ़ाइनेंसिंग की हो, तो शून्य ब्याज वाली ईएमआई, अभी खरीदें बाद में भुगतान करें (BNPL), क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडेम्प्शन, मौजूदा समय में भारतीय खरीदार के पास मौजूद विकल्प काफ़ी विस्तृत हैं | अपनी खरीदियों के लिए पैसे की व्यवस्था करने के लिए इन अलग-अलग तरीकों के अच्छी तरह नियोजित संयोजन का इस्तेमाल करें |

 

सही तरह के खर्च के लिए सही कार्ड का इस्तेमाल करें – अगर आप विशेष श्रेणी के कार्ड का इस्तेमाल उनकी उद्देशित श्रेणी के लिए करते हैं, तो वे आपको सबसे अच्छा पॉइंट कनवर्ज़न देते हैं– जैसे यात्रा कार्ड से आपको यात्रा संबंधी खर्चों जैसे टिकट और होटल बुकिंग पर सबसे अच्छे रिवॉर्ड देते हैं, फ़्यूल कार्ड, ईंधन संबंधी खर्चों पर शानदार रिवॉर्ड देते हैं, फ़िनटेक कार्ड्स से आप बिना किसी ब्याज विकल्पों के पुनर्भुगतान चक्र का चयन कर सकते हैं | बहुत अधिक खर्च वाला हॉलिडे सीज़न इन विकल्पों के बीच इस्तेमाल को बांटने का सबसे सही समय है | लेकिन सावधान रहें: पुनर्भुगतानों में देरी/चूक होने का जोखिम सभी कार्ड्स के लिए एक समान है – अतिदेय राशियों पर भारी ब्याज लगाया जा सकता है और आपके CIBIL स्कोर पर इसका नकारात्मक प्रभाव हो सकता है |

 

अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट की समीक्षा करें - अगर आप CIBIL सब्सक्राइबर हैं, तो और भी बेहतर है – अपने सीज़न संबंधी फ़ाइनेंस की सोच-समझ कर योजना बनाने के लिए इसकी सुविधाओं का इस्तेमाल करें. CIBIL की क्रेडिट मॉनिटरिंग सुविधा आपको आपके स्कोर और रिपोर्ट में अपडेट के बारे में सतर्क करती है. और CIBIL स्कोर सिम्युलेटर से आप सिम्युलेशन चला सकते हैं, जैसे:

  • नया ऋण खाता खोलना, बंद करना या उसका लाभ उठाना,
  • क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशियां चुकाना,
  • आपके सक्रिय ऋण खाते और अन्य चीज़ों पर में देरी से भुगतान जोड़ना

इसके अलावा आप अपने स्कोर और क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर उनके प्रभावों का अध्ययन कर सकते हैं और आपके आगामी सीज़नल खर्चों के बारे में विवेकपूर्ण फ़ैसले ले सकते हैं.

संक्षेप में, हॉलिडे सीज़न में क्रेडिट, अतिरिक्त फ़ंड्स/पुनर्भुगतान में अनुकूलता का एक अच्छा स्रोत है – लेकिन याद रखें कि अपनी वहन क्षमता से अधिक ऋण न लें. अपने खर्चों की समीक्षा करते रहें और सुनिश्चित करें कि BNPL/शून्य ब्याज वाली ईएमआई और पुनर्भुगतान आपके फ़ाइनेंस के लिए तनावपूर्ण न बन जाएं. मज़ेदार हॉलिडे सीज़न की कुंजी है - अच्छी तरह से नियोजित खर्च, समय पर लेकिन सुविधाजनक भुगतान और आपकी क्रेडिट योग्यता की शून्य क्षति. .आपकी छुट्टियाँ सुखद हों.

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.