आपने अपने मन में डेस्टिनेशन चुन लिया है, बीच के लिए प्लेलिस्ट तैयार है, पहाड़ों का नज़ारा बुला रहा है, या फिर किसी शहर का शानदार खाने का अनुभव आपका दिल जीत रहा है। अब आता है वो हिस्सा जो ट्रैवल को सच में आरामदायक बनाता है: बिना टेंशन के पैसे कैसे खर्च किये जाएँ, इसकी योजना बनाना।
सही क्रेडिट नियम रास्ता आसान बनाते हैं जैसे, सही समय पर बुकिंग करने में मदद, खर्चों को आराम से बांटना, और अगर प्लान बदल जाएँ तो हालात के हिसाब से एडजस्ट करना। साथ ही, आपका क्रेडिट स्कोर भी काम करता है, नए अवसर बनता है और एप्लिकेशन प्रोसेस होने की संभावना बढ़ाती है, ताकि आपकी ट्रिप बिल्कुल वैसी ही बन सके जैसी आपने सोची थी।
अपनी ट्रिप की तैयारी करें, और खर्चों का भी हिसाब रखें।
ट्रैवल बजट में फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, खाने और अन्य यादगार अनुभव शामिल होते हैं। सही क्रेडिट प्रोडक्ट चुनने से सब कुछ व्यवस्थित हो जाता है। ट्रैवल के लिए सही क्रेडिट कार्ड, आपके सफ़र में आराम और फ़ायदा जोड़ देते हैं और सोच-समझकर लिया गया पर्सनल लोन बड़े खर्चों को आराम से मैनेज करने में मदद करता है। सामान्य सी बात है: अपने बजट के हिसाब से चुनें, किस्तें समय पर भरें, और सफ़र का मज़ा लेने के लिए खुद को थोड़ा समय दो। ऐसी लगातार अच्छी आदतें आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को मज़बूत बनाती हैं, जिससे आगे की ट्रैवल प्लानिंग भी आसान लगती है।
क्रेडिट की समझ आपकी बुकिंग को और आसान बना देती है।
‘बुक’ करने से पहले एक बार अपना क्रेडिट चेक कर लेना फायदेमंद होगा। जब आप नया कार्ड या लोन लेने के लिए अप्लाई करते हैं, तो लेंडर्स आपकी प्रोफाइल चेक करते हैं, अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री होने से अप्रूवल जल्दी मिल जाता है और शर्तें आसान हो जाती हैं। पहले से अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट देख लेने से आप गलती पकड़ सकते हैं, समझ सकते हैं कि लेंडर क्या देखेगा, और ज़रूरत पड़े तो अपनी प्रोफाइल मज़बूत करने के लिए छोटे कदम उठा सकते हैं। जिस तरह सफ़र से पहले वीज़ा और इंश्योरेंस चेक करते हैं, वैसे ही इसे भी अपनी फाइनेंस चेकलिस्ट का हिस्सा मानें।
सफ़र में सोच-समझकर खर्च करें, और लौटकर अपने फाइनेंस का ध्यान रखें
नई जगहों पर जाने का मतलब है पेमेंट के नए तरीक़े, बस थोड़ी सी समझदारी बहुत काम आती है।
ATM से क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना महंगा पड़ सकता है, तो पहले से ऐसा तरीका चुनें, जिससे कम खर्च में काम हो जाए।
और अगर आपने क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया है, तो:
· ट्रिप के बाद अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट और CIBIL रिपोर्ट ज़रूर चेक करें। अगर कोई अनजानी एंट्री, डुप्लीकेट चार्ज या ऐसा नया अकाउंट दिखे जो आपने खोला ही नहीं, तो उसे ध्यान से चेक करें। यह केवल नाम में फर्क भी हो सकता है या फिर कोई फ्रॉड का मामला भी।
· अगर आपका कार्ड खो जाता है या कोई अनजान ट्रांज़ैक्शन दिखे, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
आपका सबसे अच्छा ट्रैवल साथी: अच्छी क्रेडिट आदतें
सुकून भरी ट्रिप की शुरुआत एक ऐसे प्लान से होती है, जो भरोसेमंद हो। क्रेडिट को सोच-समझकर इस्तेमाल करें, किस्तें समय पर चुकाएँ, और जितना ज़रूरत हो उससे ज़्यादा उधार न लें। जैसे ही आप अपने डेस्टिनेशन और डील को शॉर्टलिस्ट करें, एक पल निकालकर अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट चेक कर लें। यह एक आसान आदत है जो आपकी ट्रिप से पहले, ट्रिप से दौरान और ट्रिप के बाद, बुकिंग को आसान बनाती है, बेहतर विकल्प देती है और मन को सुकून पहुँचाती है। अगर क्रेडिट का ध्यान रखें और रेगुलर चेक करें, तो आपकी अगली छुट्टी आपके बजट और प्लान दोनों के लिए आरामदायक बन सकती है।
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.