Skip to main content

लंबी अवधि के वित्तीय स्वास्थ्य/फाइनेंशियल हेल्थ के लिए 6 स्मार्ट उधार लेने की रणनीतियां

banner 25

2023 में, भारत के वित्तीय क्षेत्र/फाइनेंशियल सेक्टर में उल्लेखनीय बदलाव हुए, ख़ासकर उधार लेने के पैटर्न में। युवा उपभोक्ता तेजी से पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे सुविधाजनक क्रेडिट प्रोडक्ट्स का चयन कर रहे हैं।

2023 में, भारत के वित्तीय परिदृश्य/फाइनेंशियल लैंडस्केप में कुछ उल्लेखनीय बदलाव हुए, ख़ासकर उधार लेने की आदतों में। रिटेल लेंडिंग सेक्टर में काफी बदलाव आया, जो काफी हद तक युवा उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती मांग और पहले से कम सेवा वाले क्षेत्रों में क्रेडिट के विस्तार के कारण हुआ। ये विकास उस व्यापक प्रवृत्ति का संकेत देते हैं जिसमें उपभोक्ता उभरते वित्तीय अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी उधार लेने की रणनीतियों में विविधता ला रहे हैं।

ट्रांसयूनियन CIBIL की लेटेस्ट क्रेडिट मार्केट इंडिकेटर (CMI) रिपोर्ट के अनुसार, पारंपरिक सेक्योर्ड लोन से क्रेडिट के अधिक सुविधाजनक और आसान रूपों में बदलाव, जैसे कि पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड, आज के वित्तीय परिवेश/फाइनेंशियल एन्वॉयरमेंट में मौजूद अवसरों और जोखिमों दोनों की गहरी समझ को दर्शाता है। युवा उधारकर्ता, ख़ासकर 18-30 आयु वर्ग के लोग, उपभोग-आधारित क्रेडिट प्रोडक्ट्स के लिए बढ़ती प्रवृत्ति दिखा रहे हैं, जो बाजार में उनके बढ़ते प्रभाव का स्पष्ट संकेत है। विकसित होते क्रेडिट परिदृश्य/लैंडस्केप की कहानी तकनीकी प्रगति से और समृद्ध होती है, जिसने वित्तीय समावेशिता को बढ़ावा देते हुए, विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में क्रेडिट को ज़्यादा सुलभ बना दिया है।

अनसेक्योर्ड लोन जैसे सुविधाजनक लेकिन जोखिम भरे क्रेडिट विकल्पों की ओर बदलाव, उपभोक्ता के व्यवहार में बदलाव को उजागर करता है, खासकर युवा उधारकर्ता, जो क्रेडिट ऐक्सेस करने के लिए डिजिटल तरीके पसंद करते हैं। यह ट्रेंड न सिर्फ़ उनकी बढ़ती वित्तीय समझ को दर्शाता है, बल्कि स्मार्ट तरीके से उधार लेने के तरीकों के महत्व पर भी प्रकाश डालता है। जैसा कि हमें 2023 के बदलावों से पता चलता है, इस साल समझदारी से उधार लेना ज़रूरी है। समझदारी से उधार लेने के लिए, यहां कुछ प्रमुख रणनीतियां दी गई हैं:

बजट बनाना और योजना बनाना: लोन की दुनिया में जाने से पहले, अपने वित्तीय परिदृश्य/फाइनेंशियल लैंडस्केप का आकलन करने के लिए एक कदम पीछे हटें। एक बजट तैयार करना सिर्फ़ वित्तीय अभ्यास/फाइनेंशियल एक्सरसाइज नहीं है; यह आपके वित्तीय जीवन की स्पष्ट तस्वीर पेश करने के बारे में है। सभी पहलुओं को शामिल करें जैसे कि — आपकी आमदनी, मासिक खर्च, और कोई भी मौजूदा क़र्ज़। इस व्यापक दृश्य से आपको यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आप कितना लोन ले सकते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी नया क़र्ज़ आपकी वित्तीय क्षमता के अनुरूप हो और इससे बेवजह तनाव न हो।

CIBIL स्कोर मैनेजमेंट: फाइनेंशियल हेल्थ बैरोमीटर के तौर पर अपने CIBIL स्कोर के बारे में सोचें। नियमित रूप से इसकी निगरानी करना सिर्फ़ एक रूटीन जाँच नहीं है; अपने वित्तीय खेल में टॉप पर बने रहने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर कड़ी नज़र रखकर, आप किसी भी विसंगति या धोखाधड़ी की गतिविधियों के संकेतों का तुरंत पता लगा सकते हैं। यह सक्रिय दृष्टिकोण आपकी वित्तीय पहचान को सुरक्षित रखने और यह सुनिश्चित करने में मददगार हो सकता है कि आप क्रेडिट के अवसरों के लिए हमेशा तैयार रहें।

वित्तीय अनुशासन बनाए रखें: इससे पहले कि आप किसी भी क़र्ज़ के लिए प्रतिबद्ध हों, अपनी पुनर्भुगतान क्षमताओं की वास्तविकता जाँच कर लेना ज़रूरी है। यह सिर्फ़ इस बारे में नहीं है कि आप लोन ले सकते हैं या नहीं; यह ज़िम्मेदारी से आकलन करने के बारे में है कि क्या आपको लोन लेना चाहिए या नहीं। अधिक उधार लेने से बचें – यह एक सामान्य समस्या है जिससे वित्तीय परेशानी हो सकती है। इसके बजाय, ऐसा बैलेंस बनाने का लक्ष्य रखें, जहाँ आपके क़र्ज़ की प्रतिबद्धताएं आपकी वित्तीय स्थिरता को प्रभावित न करें।

सही प्रॉडक्ट चुनना: लोन मार्केट में विविधता है, और हर लोन हर स्थिति के लिए उपयुक्त नहीं होता है। यह आवश्यक है कि आप ऐसा लोन प्रॉडक्ट चुनें जो आपकी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप हो, चाहे वह पढ़ाई के लिए फंडिंग हो, घर को रिनोवेट करना हो, या क़र्ज़ को समेकित/कंसोलिडेट करना हो। उन शर्तों की तलाश करें जो आपकी वित्तीय स्थिति के अनुकूल हों, जैसी कि — कम ब्याज़ दरें, अनुकूल पुनर्भुगतान अवधि और न्यूनतम शुल्क। याद रखें, सही लोन को आपके आर्थिक बोझ को कम करना चाहिए, न कि ज़्यादा।

नियम और शर्तों को समझना: किसी भी लोन के नियम और शर्तों को समझना एक ऐसा कदम है जिससे समझौता नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ़ फ़ाइन प्रिंट को समझने के बारे में नहीं है; यह लोन एग्रीमेंट के हर पहलू को अच्छी तरह समझने के बारे में है। ब्याज़ दरों, पुनर्भुगतान अवधि और किसी भी अतिरिक्त शुल्क या पेनल्टी पर ध्यान दें। इन शर्तों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होने पर आप भविष्य में होने वाली अप्रत्याशित घटना और आर्थिक परेशानी से बच सकते हैं।

इमरजेंसी फ़ंड: वित्तीय सावधानी की एक आधारशिला इमरजेंसी फ़ंड बनाना है। यह फंड जीवन के अप्रत्याशित वित्तीय संघर्ष से बचाव का काम करता है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में उधार लेने पर आपकी निर्भरता कम हो जाती है। कम से कम तीन से छह महीने के रहन-सहन के ख़र्च बचाने का लक्ष्य रखें। यह वित्तीय सहारा/फाइंनेशियल कुशन आर्थिक तूफान का सामना करने और इससे बह जाने के बीच का अंतर हो सकता है।

जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, आइए वित्तीय ज्ञान और सावधानी के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ इन सबक को अपनाएं। उधार लेने का भविष्य आशाजनक लग रहा है, और सही दृष्टिकोण के साथ, हममें से हर कोई अपने लिए और भारत के लिए एक सफल वित्तीय कहानी लिखने में भूमिका निभा सकता है। 

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.