जब आप अपनी उम्र के 20 के दशक में हों, तो हो सकता है कि आपको ऐसा लगे कि वित्तीय स्थिरता हासिल करने के बारे में इतनी जल्दी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है | हालांकि, आप इसकी शुरुआत जितनी जल्दी करते हैं, तो अपने लक्ष्यों को हासिल करना उतना ही आसान होता है |
यहां कुछ ऐसे प्रक्रिया चरण दिए गए हैं, जिन्हें आप आपकी उम्र के 40 के दशक में वित्तीय सफलता हासिल करने के लिए खुद को तैयार करने के लिए अपना सकते हैं:
अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाना शुरू करें: जब बात लोन, क्रेडिट कार्ड और अन्य वित्तीय उत्पादों हासिल करने की हो, तो क्रेडिट हिस्ट्री महत्वपूर्ण होती है | क्रेडिट कार्ड शुरू करके और समय पर भुगतान करके अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाना शुरू करें | अपने क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन को कम बनाए रखना और अपने बैलेंस को हर महीने पूरी तरह चुका देना महत्वपूर्ण है | अपने क्रेडिट स्कोर पर हर महीने नज़र रखें और अपनी मुफ्त CIBIL रिपोर्ट की हर वर्ष यह सुनिश्चित करने के लिए जांच करें कि सभी चीज़ें सटीक हैं |
एक बजट बनाएं और अपने साधनों के दायरे में रहें: आप सबसे हाल ही के ट्रेंड के आकर्षण में फ़ंस सकते हैं और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी खरीदारियों पर अपनी क्षमता से ज़्यादा खर्च कर सकते हैं | बजट आपकी आय और व्यय की एक योजना है | इससे आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को ट्रैक पर रखने और सीमा से अधिक खर्च करने से बचने में सहायता मिलती है | अपने मासिक आय और खर्चों की सूची बनाएं और अपने पैसे को उसके अनुसार आवंटित करें | हर महीने कुछ बचत अलग रख लें और किसी भी बकाया ऋण का भुगतान करने को प्राथमिकता दें | अपने साधनों के दायरे में रहने और अपने खर्च और बचत के बारे में सचेत बने रहने से आपको पैसे बचाने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को तेज़ी से हासिल करने में सहायता मिल सकती है |
सेवानिवृत्ति की योजना में निवेश करें: सेवानिवृत्ति की योजना जैसे नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) या पब्लिक प्रॉविडेंट फ़ंड (PPF) में निवेश करने से मौजूदा समय में कर-लाभ मिल सकते हैं और आपको आने वाले समय के लिए सुरक्षित भविष्य हासिल करने में सहायता मिल सकती है | कई निजी विकल्प भी हैं, किसी निवेश विशेषज्ञ से बात करें और एक खाता खोलने और अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नियमित रूप से योगदान देने पर विचार करें |
क्रेडिट को सूझबूझ से हासिल करें: TransUnion CIBIL, जो भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट इंफ़ॉर्मेशन कंपनी है, यह आकर्षक दरों पर सब्सक्रिप्शन सुविधाएं ऑफ़र करती है | आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल के सब्सक्रिप्शन से आपको महज़ मुफ़्त वार्षिक जांच पर निर्भर हुए बिना अपनी क्रेडिट स्थिति की निगरानी करने और उसे बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है | CIBIL की क्रेडिट मॉनिटरिंग सुविधा के साथ उपलब्ध इसके के 24x7 अलर्ट आपको आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में हुए किसी भी बदलाव के बारे में सूचित कर सकते हैं, जबकि स्कोर सिम्युलेटर आपको यह दिखा सकता है कि अलग-अलग परिदृश्यों के आधार पर आपका क्रेडिट स्कोर कैसे बदल सकता है | सब्सक्रिप्शन से आपको असीमित CIBIL डैशबोर्ड एक्सेस भी मिलता है, जिससे आप सटीकता सुनिश्चित करने और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए नियमित रूप से अपने क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट पर नज़र रख सकते हैं |
धन की शक्ति के प्रति जागरुक रह कर और अपने क्रेडिट के उपयोग को अनुकूलतम (ऑप्टिमाइज़) करके, आपने सुरक्षित वित्तीय भविष्य का रास्ता पहले से ही अपना लिया है | अपने सपनों को पूरा करने, दुनिया भर की सैर करने और अपने प्रियजनों की मदद करने में सक्षम होने पर मिलने वाली मानसिक शांति और स्वतंत्रता की कल्पना करें क्योंकि आपने इन सबके लिए पहले से योजना बनाई थी? याद रखें, वित्तीय स्थिरता हासिल करना एक यात्रा है, यह रातो-रात नहीं हो सकती | आज ही से इसकी शुरुआत करें |
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.