Skip to main content

अपना वित्तीय और क्रेडिट रोडमैप कैसे बनाएं

जब आपकी नज़रें अपने वित्तीय लक्ष्यों पर टिक जाती हैं, तो इससे समझौता करने का विकल्प नहीं रह जाता | हालांकि, इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए गहन योजना, निगरानी और क्रियान्वयन की ज़रूरत होती है | आइए आपके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लक्ष्यों को तय करनेजटिल विचार-प्रक्रियाअंतहीन चर्चाएं और विवरण पर गौर करने के चरणों को अपनाने के बारे में जानें, ताकि आपको अपना खुद का रोडमैप बनाने में मदद मिल सके | क्रेडिट उपभोक्ता को प्राथमिकता देने के आज के परिवेश में, आपके वित्तीय लक्ष्यों को तेज़ी से और किफ़ायती तरीके से प्राप्त करने में आपकी मदद के लिए ऋण अहम भूमिका निभाते हैं |

और अगर आप अपनी वित्तीय सफलता के लिए स्थिर रोडमैप चाहते हैं, तो आपकी क्रेडिट यात्रा की शुरुआत करने या बस ट्रैक पर वापस आने में आपकी मदद के लिए यहां कुछ चरण दिए गए हैं |

  1. अपने लक्ष्यों को परिभाषित करें:

    अगर आपने कभी भी किसी अन्य की उपलब्धियों पर नज़र डाली है और यह विचार किया है कि आपको उनकी सफलता की कहानी से कोई सबक ले लेना चाहिए, तो ऐसा न करें | जहां प्रेरक पुस्तकें आपको प्रेरणा दे सकती हैं, लेकिन “सभी परिस्थितियों में कारगर उपाय” अपनाने का दृष्टिकोण हर किसी के लिए काम नहीं करता, खासतौर से इस वित्तीय दुनिया या क्रेडिट परिदृश्य में | हमारा हर एक सपना, जीवन के लक्ष्य और उपलब्धियां अलग-अलग हैं, वे हमारे लिए और हमारी परिस्थितियों के लिए विशिष्ट हैं |

    अपनी ख़ुद की गति तय करें, अपने खुद के लक्ष्य तय करें और उनके बारे में व्यावहारिक रहें |

  1. अपनी उपलब्धियों की योजना बनाएं और उन्हें तय करें:

    औसतन, हमारे मन में रोज़ 50,000 विचार आते हैं, अपनी विचार प्रक्रिया को निर्धारित करना वाकई काफ़ी जटिल है | अब, हमारे सभी विचार तर्कसंगत नहीं होते या किसी उपयुक्त निर्णय तक नहीं पहुंचते | अगर हम विचारों के बारे में योजना बनाएं, उन्हें तय करें और उन पर काम करें, सिर्फ़ तभी वे असलियत में बदल सकते हैं | अगर आपका लक्ष्य आपके माता-पिता को किसी क्रूज़ पर दुनिया भर में सैर करवाने का है, तो क्या आपकी बचत इसके लिए काफ़ी होंगीं? या आप कोई व्यक्तिगत ऋण लेने के बारे में सोच रहे हैं? आप कितनी क्रेडिट लाइन वहन कर सकते हैं और आपकी ऋण पात्रता कितनी है? इससे पहले कि आप अपने आखिरी लक्ष्य को नज़र में बनाए रखते हुए अपनी क्रेडिट यात्रा की शुरुआत करें आपके पास एक निश्चित योजना तय होनी चाहिए. समयसीमा और दृष्टिकोण साध्य सपनों को परिभाषित करने की कुंजी हैं |

  1. विवरणों पर ध्यान केंद्रित करें:

    क्रेडिट परिदृश्य में, आप गैर-विवेकपूर्ण निर्णय करने का जोखिम नहीं उठा सकते. ऋणदाता की क्रेडिट नीतियों में दिए गए विवरणों पर ध्यान दें, उपलब्ध छूटों को देखें और अपनी पात्रता की एक बार फिर से जांच करें | इसके अलावा, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और स्कोर में दिए गए विवरण पर भी ध्यान केंद्रित करें | इस बात के प्रति सजग रहें कि ऋणदाता क्या देखेंगे या किस बात की जांच पड़ताल करेंगे और आपको किन चीज़ों को बेहतर बनाना होगा | अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट की निगरानी करें और अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें ताकि जब ऋण से जुड़ा कोई आकर्षक अवसर आए तो आप ऋण प्राप्त करने के लिए तैयार हों |
  1. थोड़ा ठहर कर अपनी यात्रा का फिर से मूल्यांकन करें:

    हर एक शानदार योजना अपने असल पथ से विचलित हो सकती है, लेकिन संभावित रुकावटों को जांच परखकर उनकी सूची बनाना और जब ज़रूरी हो, तब अपनी वित्तीय योजना में सुधार करना अत्यंत आवश्यक है | इसका मतलब, विशिष्ट अंतराल पर अपने लक्ष्यों का मूल्यांकन करना, अपनी क्रेडिट यात्रा की नियमित तौर पर जांच करना या यह सुनिश्चित करना हो सकता है कि आपकी ईएमआई से आय का अनुपात आपके बाकी वित्तीय दायित्वों के साथ सुसंगत है |

    सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाए रखने के लिए सावधानी से विवेकपूर्ण निर्णय लें और स्वस्थ क्रेडिट व्यवहार प्रदर्शित करने के लिए सावधानीपूर्वक सूचित निर्णय लें  ताकि जब आपको क्रेडिट की सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो, तब आपको वह उपलब्ध हो सके | याद रखें कि अच्छे क्रेडिट व्यवहार से आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल प्रभावित हो सकती है और यह ऋण और क्रेडिट उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है | क्रेडिट के संबंध में जागरूक रहें और आज ही अपना ख़ुद का वित्तीय और क्रेडिट रोडमैप बनाने के लिए शुरुआत करें |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.