Skip to main content

सशक्त CIBIL स्कोर से त्यौहारों के इस सीज़न में गृह ऋण लेने वाले व्यक्तियों को किस तरह से सहायता मिल सकती है

चलिए इस बारे में बात करें कि क्रेडिट, वित्तीय आज़ादी का ज़्यादा प्रभावी साधन (ऋणों और क्रेडिट कार्ड के ज़रिए) कैसे बन सकता है |

हममें से कई लोगों के लिए, वित्तीय आज़ादी का मतलब है हमारी मनचाही जीवन शैली को वहन करने के लिए बचत, निवेश और हाथ में नकदी रखना | चलिए इस विवरण के उपलब्ध नकद राशि के 'कैश ऑन हैंड' भागऔर इस बारे में बात करें कि क्रेडिट, वित्तीय आज़ादी का ज़्यादा प्रभावी साधन (ऋणों और क्रेडिट कार्ड के ज़रिए) कैसे बन सकता है |

बुनियादी बातों पर वापस जाएं: क्रेडिट, पैसे उधार लेने (ऋण) की क्षमता या ऐसी वस्तुओं और सेवाओं की एक्सेस की क्षमता है, जिनके लिए आप बाद में (कार्ड का इस्तेमाल करके) भुगतान करेंगे | ऋणदाता और व्यापारी (जिन्हें सामूहिक रूप से लेनदार कहा जाता है) उनके इस भरोसे के आधार पर आपको ऐसा करने की सुविधा देते हैं कि आप आपके द्वारा उधार ली गई वस्तुओं और साथ ही लागू किसी भी शुल्क का पुनर्भुगतान कर देंगे | जिस सीमा तक लेनदार आपको इस भरोसे के योग्य मानते हैं, वह आपकी क्रेडिट योग्यता है और यह मुख्य तौर पर अच्छे CIBIL स्कोर से प्रदर्शित होता है - जो आपकी क्रेडिट योग्यता  और वित्तीय स्थिति दिखाने वाला 3-अंकों का व्यक्तिगत नंबर है |

क्रेडिट क्यों बेहतर है: क्रेडिट, वस्तुएं और सेवाएं खरीदने का ज़्यादा कार्यकुशल तरीका है  जिसे आप वहन कर सकते हैं, रेखांकित बात पर ध्यान दें | जिस सीमा तक आप अपने बिल/ ईएमआई का पूरा भुगतान कर सकते हैं, तो क्रेडिट, खरीदारियों में तर्कसंगत और नकद का मनचाहा विकल्प है और ऑनलाइन लेन-देनों तथा व्यक्तिगत स्वाइप (जैसे शॉप, रेस्तरां, पेट्रोल पंप आदि) के लिए ज़रूरी टूल है |

इसके साथ यह भी सच है कि कार्ड और ऋणों के साथ ऑफ़र, रिवॉर्ड प्रोग्राम भी आते हैं, ये आपकी खरीदारी पर कैशबैक, इंश्योरेंस कवरेज, भुगतान पॉइंट्स के तौर पर हो सकते हैं, जिन्हें आप बाद में रिडीम कर सकते हैं या ये एयरलाइन माइल्स और होटल रिवॉर्ड के तौर पर हो सकते हैं | क्रेडिट का इस्तेमाल अपने नियोजित खर्च से अतिरिक्त मूल्य पाने के लिए टूल के तौर पर करने पर ध्यान केंद्रित करें और आप नकदी पर कम-से-कम निर्भर रहेंगे |

सुरक्षा के मद्देनज़र भी, क्रेडिट में प्रमाणीकरण के विभिन्न लेवल होते हैं, जिनसे यह पक्का होता है कि खर्च करने वाले व्यक्ति आप ही हैं, कोई अन्य व्यक्ति नहीं है | और निश्चित रूप से, अगर आपका कार्ड खो जाता है, तो क्रेडिट कार्ड के मामले में सबसे प्रभावी सुरक्षा चक्र यह है कि – इसे बस एक फ़ोन कॉल करके कैंसल कर सकते हैं (इसमें भी आपकी पहचान कन्फ़र्म करके), जबकि नकदी गुम या चोरी हो जाने पर यह हमेशा के लिए चली जाती है (जब तक कि कोई दयालु व्यक्ति इसे आपको वापस नहीं कर देता है) |

क्रेडिट क्यों बेहतर है: बार-बार होने वाले खर्च पूरे करने के लिए जैसे किराया, ईंधन और स्कूल फ़ीस | ये निश्चित और बार-बार होने वाले (मासिक/तिमाही तौर पर) खर्च हैं | इन्हें आपके क्रेडिट कार्ड पर ले जाकर, आप उपलब्ध नकदी को फ़्री कर सकते हैं और साथ ही ऐसे रिवॉर्ड और पॉइंट्स का दावा कर सकते हैं, जिनसे खर्च को ऑप्टिमाइज़ करने में सहायता मिल सकती है | एक और अवसर, जिसमें क्रेडिट फ़ायदेमंद सिद्ध होता है, वह  आपात स्थिति है, जैसे आकस्मिक चिकित्सा खर्च | अनुशासित और ज़िम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल (जो पूरी तरह आप पर निर्भर है) के ज़रिए बेहतर CIBIL स्कोर हासिल किया जा सकता है. जिससे आपको बेहतर ऋण और ब्याज दरों की योग्यता हासिल करने और आपके जीवन के बड़े लक्ष्यों जैसे व्यवसाय शुरू करने या वाहन या घर खरीदने में सहायता मिलती है | अंतरराष्ट्रीय खर्चों के लिए, आपका मनचाहा आखिरी कार्य है, किसी अवकाश या विदेश यात्रा पर अपने पास बहुत अधिक नकदी न रखना | अधिकांश क्रेडिट कार्ड में अंतरराष्ट्रीय खर्च की सुविधा मिलती है, हालांकि हो सकता है कि वे अंतरराष्ट्रीय लेन-देनों के लिए बहुत अधिक शुल्क न लगाएं, लेकिन उनमें कार्ड जारीकर्ता के फ़ायदे के लिए करेंसी कन्वर्ज़न दरों का इस्तेमाल किया जा सकता है | हालांकि यह सौदे की मामूली लाभ-हानि है, जिसके बदले उपयोगकर्ता को आसानी से और विस्तृत एक्सेस मिलती है |

अपने क्रेडिट को बेहतर कैसे बनाएं: आजकल, जबकि आपकी क्रेडिट योग्यता पर बहुत सी बातें निर्भर करती हैं, अपनी क्रेडिट संबंधी जानकारी की अच्छी समझ होने से आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने और अपनी वित्तीय आत्मनिर्भरता हासिल करने में सहायता मिल सकती है | अच्छे CIBIL स्कोर से मार्केट में प्रतिष्ठा बढ़ती है और ज़रूरत पड़ने पर क्रेडिट हासिल करने की संभावनाएं बेहतर होती हैं | इसलिए, पूरे वर्ष अपने स्कोर के बारे में जानकारी रखने और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की निगरानी करना सबसे अच्छा है | CIBIL की क्रेडिट मॉनिटरिंग सुविधा आपके स्कोर और रिपोर्ट में होने वाले अपडेट के बारे में आपको सतर्क बनाती है, आपको हमारी स्कोर विश्लेषण सुविधा की असीमित एक्सेस और अन्य सुविधाएं देती है | क्रेडिट मॉनिटरिंग व्यक्तिगत सहायक और ऐसी निगरानी सुविधा है, जो आपकी प्रोफ़ाइल में कोई भी बदलाव होने पर आपको सतर्क करती है. इनमें आपके नाम से खोले जा रहे नए खाते, क्रेडिट कार्ड के बैलेंस में बढ़ोतरी या आपके किसी लेनदार द्वारा रिपोर्ट किया गया देरी से भुगतान शामिल होता है | इस सुविधा से आपको पूरी जानकारी बनी रहती है और आप अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल की स्थिति के बारे में अवगत रहते हैं और इसका नतीजा यह है कि इससे आपको अपनी वित्तीय आत्मनिर्भरता का ट्रैक रखने में सहायता मिलती है |

 

और अब आप समझ गए हैं; वित्तीय आज़ादी, आपकी खुद की शर्तों पर बार-बार पैसों की चिंता किए बिना ज़िंदगी जीने से संबंधित है | अगर आपने अभी तक यह नहीं किया है, तो क्रेडिट को सही सुरक्षा उपायों और निगरानी के साथ  अपनी खर्च करने की क्षमता को बेहतर बनाने का एक शानदार साधन मानें |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.