Skip to main content

कार्ट से क्रेडिट तक: समझदारी से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी करना

banner

आज खरीदारी करना सिर्फ किसी मार्केट या मॉल में जाने तक सीमित नहीं रही। सेल्स, ऐप्स और वेबसाइट्स अब हमारे हाथों में हैं, और यह अब रोज़मर्रा की आदत बन चुकी है, कभी-कभी तो यह तनाव को कम करने का एक तरीका भी बन जाता है। लेकिन चाहे ग्रॉसरी हो, नए कपड़े हो, या गैजेट ख़रीदना हो, क्रेडिट का इस्तेमाल करके की जाने वाली हर ख़रीदारी का प्रभाव आपके क्रेडिट प्रोफ़ाइल और CIBIL स्कोर पर पड़ता है। असली "स्मार्ट शॉपिंग" का मतलब है अपने पैसे का अधिकतम मूल्य प्राप्त करना, साथ ही अपनी फाइनेंशियल हेल्थ को भी सुरक्षित रखना। और जब खरीदारी डिजिटल हो जाती है, तब क्रेडिट के प्रति जागरूक रहना और भी जरूरी हो जाता है।

समझदारी से खर्च करें, न कि सिर्फ़ ज़्यादा।

हम सभी के साथ ऐसे पल भी आते हैं जब हम एक ही चीज़ खरीदने के इरादे से खरीदारी शुरू करते हैं और अंत में पूरा बास्केट भर लेते हैं, चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। ऐसे में अनुशासन बहुत बड़ा प्रभाव डालता है। एक साधारण आदत जैसे पहले जरूरी चीज़ों को खरीदना और फिर शौक़ीन नजरों से बाकी आइटम्स देखना, आपको समझने में मदद करती है कि आपको वास्तव में क्या चाहिए। बजट का पालन करने से यह सुनिश्चित होता है कि महीने के अंत में आपको कोई अप्रत्याशित आर्थिक झटका न लगे। और प्रोडक्ट्स की तुलना करना या सेल का इंतज़ार करना अक्सर इम्पल्स शॉपिंग से ज़्यादा फायदेमंद साबित होता है।

स्मार्ट शॉपिंग पैसे बचाने के बारे में नहीं है; यह सोच-समझकर खर्च करने के बारे में है, ताकि आप जो कुछ भी खरीदते हैं, बिना किसी पछतावे के उसका आनंद ले सकें।

क्या आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं? सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

ऑनलाइन शॉपिंग में बहुत फ़ायदा भी मिलता है, खासकर बड़े सेल या त्योहारों के सीज़न में, लेकिन अगर आप सतर्क नहीं हैं तो इसके साथ जोखिम भी जुड़े होते हैं।

·       विश्वसनीय रिटेलर चुनें: हमेशा भरोसेमंद वेबसाइटों या ऐसे ऐप्स से खरीदारी करें जिनमें सुरक्षित पेमेंट गेटवे हों।

·       अपनी जानकारी की सुरक्षा करें:  बिना वेरिफिकेशन के संवेदनशील कार्ड जानकारी शेयर करने से बचें। जहां भी संभव हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

·       क्लिक करने से पहले वेरिफाई करें: जिन ऑफ़र्स को देखकर लगे कि "ये सच नहीं हो सकते" उनसे सावधान रहें, क्योंकि अक्सर वे इतने अच्छे नहीं होते हैं।

और जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ रही है, वैसे-वैसे 'बाय नाउ पे लेटर' (BNPL) जैसे आधुनिक भुगतान विकल्प भी बढ़ रहे हैं, जिन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

BNPL और कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन को समझना

कई नए क्रेडिट का अनुभव करने वाले खरीदारों के लिए, BNPL और कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन्स खर्चों को संभालने के आसान तरीके लगते हैं। वे आपको आज जो चाहिए उसे घर ले जाने और बाद में किस्तों में भुगतान करने की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन दो सच्चाइयों को ध्यान में रखना ज़रूरी है:

·       यह अभी भी एक लोन हैः BNPL एक क्रेडिट है। हर पुनर्भुगतान, समय पर या देरी से, रिकॉर्ड किया जाता है और आपकी CIBIL रिपोर्ट में रिपोर्ट किया जाता है।

·       देखें कि यह कैसे दिखता है: अक्सर, ये BNPL अकाउंट उस स्टोर के नाम से नहीं, जहाँ आपने ख़रीदारी की थी, बल्कि यह सुविधा देने वाले बैंक या NBFC के अंतर्गत दिखाई देते हैं। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो यह आपकी CIBIL रिपोर्ट में उलझन भरा लग सकता है।

·       समय पर पुनर्भुगतान करें: चाहे वह BNPL हो या कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन, समय पर पुनर्भुगतान करना महत्वपूर्ण है। छूटे हुए भुगतानों से आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर असर पड़ सकता है, जबकि नियमित पुनर्भुगतान से आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को सकारात्मक बनाने में मदद मिल सकती है।


खरीदारी, चाहे ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन, का मतलब खुशी लाना है, चिंता करना नहीं। आप जो खरीदते हैं, उसके बारे में ध्यानपूर्वक सोचकर, सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म का चयन करके, और BNPL जैसे आधुनिक क्रेडिट विकल्पों को सावधानीपूर्वक संभालकर, आप हर खरीद को बेहतर बना सकते हैं। और जिस तरह आप डील्स और ऑफ़र पर नज़र रखते हैं, उसी तरह अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर नज़र रखना भी उतना ही ज़रूरी है। इसे अपनी क्रेडिट योग्यता का आईना मानें ताकि आज सोच-समझकर लिया गया हर स्वाइप, क्लिक या भुगतान, कल आपके लिए बेहतर और सुरक्षित वित्तीय भविष्य का रास्ता बनाए। 

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.