पिछली पीढ़ी के विपरीत, नई पीढ़ी के लोग वस्तुओं के बजाए अनुभव प्राप्त करने को ज़्यादा महत्व देते हैं| क्या आपको पता था कि नई पीढ़ी के 62% भारतीय लोगों की बड़ी संख्या छोटी घरेलू यात्राओं से लेकर लंबी अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं तक वर्ष में दो से पांच बार यात्रा करती है?
भारतीय लोगों द्वारा पहले किसी समय से कहीं ज़्यादा बार यात्रा करने के साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थान अब आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण ऑफ़र कर रहे हैं. यात्रा संबंधी ऋण, पसंदीदा क्रेडिट विकल्प के तौर पर तेज़ी से उभर रहा है, जो कि क्रेडिट का क्रेडिट कार्ड्स से किफ़ायती स्वरूप है, जिसमें तेज़ संवितरण टर्नअराउंड समय, कम दस्तावेज़ीकरण और अनुकूल पुनर्भुगतान शर्तें मौजूद हैं| अगर आप यात्रा ऋण लेने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान में रखने के लिए कुछ बिंदु यहां दिए गए हैं:
सिर्फ़ वही राशि लें, जिसकी आपको ज़रूरत है: सामान्यतः यात्रा ऋण 10,000 रुपए से लेकर 25,00,000 रुपए तक का होता है, जिसकी ब्याज दरें 11% से लेकर 21% तक होती हैं| हालांकि, ऋण की राशि जितनी ज़्यादा होगी, पुनर्भुगतान की राशि भी उतनी ही अधिक होगी, इसलिए यह मूल्यांकन करना आवश्यक है कि कितनी यात्रा का खर्च बचत के माध्यम से उठाया जाए और फिर उन दूसरी आवश्यकताओं के बारे में निर्णय करें, जिनकी पूर्ति ऋण के माध्यम से की जा सकती है|
अपने जमानती बनाम गैर जमानती जोखिम की जांच करें: जमानती और गैर-जमानती ऋणों का सही संयोजन अच्छा क्रेडिट इतिहास बनाए रखने और उच्च क्रेडिट स्कोर के लिए महत्वपूर्ण है| अगर आपके पास पहले से ही बहुत से गैर-जमानती ऋण मौजूद हैं (संपार्श्व संपत्ति के बिना ऋण) जैसे शिक्षा ऋण, एक से अधिक क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत ऋण आदि, तो यात्रा ऋण द्वारा उसमें और बोझ बढ़ाने की सलाह नहीं दी जाती है|
आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में बड़ी संख्या में गैर जमानती ऋणों से आपका क्रेडिट स्कोर नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है और इससे भविष्य में ख़ासकर आपात स्थिति में आपकी ऋण प्राप्त करने की संभावनाएं कम हो सकती हैं| यह सुनिश्चित करके कि आपके द्वारा भुगतान की जाने वाली कुल EMI, आपकी मासिक आय की सिर्फ़ 30% हों, ऋणजाल में फंसने से बचें|
सभी दस्तावेज़ अपने पास तैयार रखें: यात्रा ऋण प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक दस्तावेज़ों की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन वेतनभोगी व्यक्ति होने के मामले में कुछ अनिवार्य दस्तावेज़ आपके पते का प्रमाण, पहचान का प्रमाण, बैंक विवरण, वेतन पर्चियां और पासपोर्ट आकार के फ़ोटोग्राफ़ हैं| अगर आप स्व-रोज़गाररत हैं या अभी तक आपके पास रोज़गार नहीं है, तो इसकी आवश्यकताएं अलग हो सकती हैं| कुछ ऋणदाता अतिरिक्त विवरण जैसे आपकी आय, हवाई किराया, आवास की बुकिंग और यात्रा की योजना की मांग कर सकते हैं| दस्तावेज़ों के बारे में अपने ऋणदाता से पूछें और ऋण के संवितरण में तेज़ी लाने के लिए अपने सभी दस्तावेज़ अपने पास तैयार रखें|
अपनी पुनर्भुगतान की अवधि को ध्यानपूर्वक चुनें: आमतौर पर, यात्रा ऋणों की पुनर्भुगतान अवधि, ऋण प्राप्त कर लेने के बाद 12 – 60 महीनों की होती है| इन अवधियों पर ब्याज की दरें अलग-अलग हो सकती हैं| हालांकि आप कम ब्याज दर के साथ लंबी पुनर्भुगतान अवधि के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन सच यह है कि अगर आप तुलनात्मक रूप से ज़्यादा ब्याज दर के साथ कम अवधि का चयन करते हैं, तो आप ज़्यादा राशि का भुगतान करेंगे| साथ ही अगर आपके पास थोड़ी अतिरिक्त नकद राशि जैसे प्राप्त हुआ बोनस मौजूद हो और आप ज़्यादा राशि का भुगतान करना चाहते हैं, तो पुनर्भुगतान विकल्प के बारे में ऋणदाता के नियमों और शर्तों की भी जांच करें|
आपकी यात्रा की योजनाओं और उत्साह के दौरान जब आप दूर जा रहे हों, तब आगामी शेड्यूल की गई EMI के लिए अपने खाते में फंडिंग करने का भी ध्यान रखें| सुनिश्चित करें कि आप भुगतान की किसी भी देय तारीख को चूक न जाएं, जिसके परिणामस्वरूप आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है| और अपने क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखना हमेशा याद रखें. इससे आपको अपने क्रेडिट पोर्टफ़ोलियो पर नियंत्रण रखने, स्कोर के रुझानों की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि आप उस राशि से ज़्यादा का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं, जितना आप ज़िम्मेदारी से प्रबंधित कर सकते हैं|
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.