Skip to main content

क्रेडिट की धोखाधड़ी और पहचान की चोरी से खुद की सुरक्षा के लिए 4 कदम

यूनियन बजट की घोषणाओं में टेलीकॉम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई | 50 करोड़ से भी ज़्यादा भारतीय व्यक्तियों के पास अब इंटरनेट की एक्सेस है, मोबाइल डेटा का उपयोग एक वर्ष पहले की तुलना में 2018 में 144% तक बढ़ गया है | ये अभूतपूर्व उपलब्धियां तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित हैं: किफ़ायती स्मार्टफ़ोन की उपलब्धता, उचित कीमत पर मोबाइल डेटा की उपलब्धता और एक से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में बढ़ती टेलीकॉम सेवाएं |

हालांकि, उपभोक्ता की कनेक्टिविटी के साथ, हमें अपने ऑनलाइन डेटा को सेव करते और शेयर करते समय थोड़ा ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है | हमारे मोबाइल फ़ोन में व्यक्तिगत विवरण और यहां तक कि खाते की जानकारी स्टोर होती है — ऑनलाइन धोखा देने वाले इन्हीं बातों की तलाश में रहते हैं | फ़िश, विश और फ़ार्म करने के अत्याधुनिक टूल द्वारा हमारे डेटा को आसानी से हैक किया जा सकता है और हो सकता है कि हमें इसका पता तब चले, जब हमारे खातों से बड़ी राशि निकाल ली जाए, या हमारे क्रेडिट कार्ड के बिल में गलत रूप से इन राशियों को जोड़ दिया जाए |

इस मामले में समस्याओं की जड़ है सतर्कता की कमी |

इसके बजाय, हम जिस तरीके से वित्तीय विवरणों और क्रेडिट जानकारी को हैंडल करते हैं, उस तरीके के प्रति थोड़ा ज़्यादा सतर्क और सावधान रहें | यहां कुछ चरण दिए गए हैं जिन्हें आप धोखाधड़ी करने वाले लोगों से एक कदम आगे रहने, क्रेडिट संबंधी धोखाधड़ी का शिकार बनने से बचने और अपनी ऑनलाइन पहचान की सुरक्षा के लिए कर सकते हैं:

  • सार्वजनिक wi-fi पर ट्रांज़ेक्शन करने से बचें: सार्वजनिक Wi-Fi को एक्सेस करते समय कोई भी ऑनलाइन भुगतान या ट्रांसफ़र करने से बचें | क्या आपको पता था कि Wi-Fi से कनेक्ट रहने पर आपका डिवाइस एयरवेव प्रसारित करता है? कोई हैकर (उसी रूटर से कनेक्ट) उन एयरवेव को ‘ग्रहण’ कर सकता है और आपके ट्रांज़ेक्शन से छेड़खानी कर सकता है | अगर आप कोई महत्वपूर्ण समय-आधारित ट्रांज़ेक्शन करना चाहते हैं, तो बस सेल्युलर नेटवर्क का विकल्प चुनें |
  • ऑनलाइन व्यक्तिगत विवरण प्रकट करने को न्यूनतम करें: क्या सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत दस्तावेज़ अपलोड करने के पहले आपने कभी दो बार सोचा है? आपके व्यक्तिगत विवरण जैसे आपका PAN, आधार कार्ड, खाता नंबर और कार्ड नंबरों का उपयोग स्कैमर द्वारा आपके नाम से ऋण खाता खोलने के लिए भी किया जा सकता है | और यहां तक कि आपको तब तक पता भी नहीं चलेगा, जब तक कि वसूली एजेंटों की ओर से आपको कॉल आना शुरू हो जाएंगे. सावधानी रखें, स्मार्ट बने रहें और अपने विवरणों को सुरक्षित रखें |
  • अपने विवरणों को मास्क करने के लिए एन्क्रिप्शन और टोकनाइज़ेशन का उपयोग करें: हाल ही में RBI ने कार्ड नेटवर्क कंपनियों जैसे Visa और MasterCard को टोकनाइज़ेशन सेवाएं ऑफ़र करने के लिए निर्देश दिए हैं. टोकनाइज़ेशन से आपके 16-अंकों के कार्ड नंबर को एन्क्रिप्ट करने में मदद मिलती है ताकि यह मर्चेंट के सामने प्रकट नहीं हो और सिर्फ़ आपके कार्ड जारीकर्ता को ही पता हो | ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन करते समय आपकी पहचान की सुरक्षा करने का दूसरा तरीका मोबाइल वॉलेट का उपयोग करने का है, जिससे आपको कार्ड को स्टोर करने और भुगतानों को टोकनाइज़ करने में मदद मिलती है |
  • अपने क्रेडिट स्कोर पर नियमित तौर पर नज़र रखें: आपके क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट को ट्रैक करना, आपके नाम पर खोले गए सभी ऋण खातों पर नज़र रखने का सबसे आसान तरीका है | हालांकि इस रिपोर्ट में एक से ज़्यादा सेक्शन हैं, आपके ‘खाते की जानकारी’ सेक्शन में उन सभी क्रेडिट का विवरण होता है, जिसे आपने उस तारीख तक प्राप्त किया है | शुद्धता के लिए इस सेक्शन की जांच करें और अगर ऐसा कोई खाता है जिसकी पहचान आप अपने खाते के रूप में नहीं करते हैं, तो यह पहचान की चोरी का मामला हो सकता है| आप एक वर्ष में एक फ़्री CIBIL रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर नज़र रखना शुरू करें| एक कदम आगे बढ़ें और अपनी CIBIL रिपोर्ट पर नियमित रूप से नज़र रखकर सदस्यता चुनें|

वित्तीय विवरण की ख़ासतौर से क्रेडिट जानकारी की सुरक्षा करना महत्वपूर्ण है| क्यों? खैर, उच्च CIBIL स्कोर से आपको क्रेडिट की तेज़, किफ़ायती उपलब्धता मिल सकती है| और क्रेडिट प्रोफ़ाइल से छेड़छाड़ होने पर इससे क्रेडिट की एक्सेस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है|

अगर आप कभी भी क्रेडिट से जुड़ी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, तो आपको हमेशा इन चरणों का तुरंत पालन करना चाहिए: 

  1. अपने ऋणदाता से संपर्क करें, उन्हें धोखाधड़ी के बारे में बताएं| अगर यह कोई क्रेडिट कार्ड खाता है, तो अपने कार्ड को तुरंत फ़्रीज़ कर दें|
  2. पुलिस में FIR दर्ज करवाएं|
  3. यह सुनिश्चित करने के लिए ऋणदाता के साथ फ़ॉलो अप करें कि धोखाधड़ीपूर्ण ट्रांज़ेक्शन (अगर वह CIR में दिखाई देता है) को निकाल दिया जाए और क्रेडिट ब्यूरो को उपयुक्त विवरण प्रदान किए जाएं| सतर्क रहें. सक्रिय रहें. आपके वित्तीय लक्ष्य इस पर निर्भर करते हैं|

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.