शादी की तैयारियोंमें जहाँ एक ओर कपड़े, जगह और मेन्यू का चुनाव होता है, वहीं एक और ज़रूरी प्लान साथ-साथ चलता है, वह है शादी के खर्चों को पूरा करने का। सोच-समझकर, सुविधाजनक तरीके से, और आगे के प्लान के साथ — यही तो सही तरीका है!
ऐसे वक्त में क्रेडिट आपका भरोसेमंद पार्टनर बन सकता है — तत्काल तो खर्च से आज़ादी देता है और बाद में उसे चुकाने का मौका भी। आपका CIBIL स्कोर और उसकी रिपोर्टआपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकती है, जिससे आपका लोन अप्रूवल जल्दी होता है और पेमेंट की शर्तें आसान होती है।
शादी से पहले: सेलिब्रेशन को प्लान करें और पेमेंट्स मैनेज करें
शादीके साथ ही बहुत सारे काम होते हैं: एडवांस देना, किस्तें भरना,‑ऐन मौके पर ‑अतिरिक्त पेमेंट्स करना और कभी-कभी पूरा प्लान बदलना पड़ता है। एक सोच-समझकर लिया गया पर्सनल लोन आपको बड़े खर्चों को संभालने में मदद कर सकता है, जहाँ भुगतान तय होता है और रिपेमेंट की सुविधा होती है। वहीं, समझदारी से इस्तेमाल किया गया क्रेडिट कार्ड छोटे खर्चों को बाँटने और सुविधाजनक भुगतान व व्यवस्थित स्टेटमेंट जैसी सुविधाएँ पाने का अवसर देता है।
इसका मकसद खर्च बढ़ाना नहीं, बल्कि योजना बनाना है, उधार को अपने बजट के अनुसार रखें, समय पर रिपेमेंट करें, और सिर्फ़ सुविधा के लिए तात्कालिक क्रेडिट लेने से बचें। ऐसी स्थिर आदतें, आपकी पूरीक्रेडिट प्रोफाइल को मज़बूत बनाती हैं और आपको ज़रूरी पलों पर ध्यान देने में मदद करती हैं।
नया क्रेडिट लेने से पहले अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट देख लेना भी फायदेमंद रहता है। एक त्वरित जाँच से आप गलतियों को पहचान सकते हैं, यह समझ सकते हैं कि लेंडर्स क्या देखेंगे और ज़रूरत पड़ने पर छोटे-मोटे सुधार कर सकते हैं। शादी की तैयारियों में इसे भी जोड़ लें,जैसे कपड़ों के ट्रायल और सीटिंग अरेंजमेंट पर ध्यान देते हैं, वैसे ही फाइनेंस पर भी नज़र डालें।
शादी के बाद: साथ मिलकर नई ज़िंदगी सजाएँ, हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएँ
अब शुरू होती हैं आप दोनों की तय की गई प्राथमिकताएँ। घर की व्यवस्था, बजट, बिल आदि के लिए, एक सरल योजना बनाएँ और तय करें क्या बचत से पूरा करेंगे और किसे क्रेडिट से पूरा करेंगे। अगर फाइनेंस भी साथ में जोड़ रहे हैं, तो यह साफ कर लें कि कौन, क्या और कब भुगतान करना है। घर के खर्चों के लिए एक अलग कार्ड से ट्रैकिंग आसान हो सकती है, और सही तरीके से इस्तेमाल करना आपके क्रेडिट हेल्थ को मजबूत रखता है।
घर सेट करने के दौरान अपनी क्रेडिट प्रोफाइल पर नजर रखें। अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट की नियमित निगरानी करने से आप अनजान एंट्री, नई जाँच पड़ताल या ऐसे अकाउंट्स देख सकते हैं जो आपने नहीं खोले, ताकि तुरंत कार्रवाई कर सकें।
प्यार तो हमेशा के लिए होता है; अच्छी क्रेडिट आदतें इसे और मजबूत बनाए रखने में मदद करती हैं
शादीशुदा ज़िंदगी की अच्छी शुरुआत ज़्यादा खर्च करने में नहीं, बल्कि समझदारी से खर्च करने में है। क्रेडिट का समझदारी से इस्तेमाल करें,रिपेमेंट समय पर करें और उतना ही उधार लें जितना आपके प्लान में फिट बैठे। "प्रपोज करने" से लेकर शादी के वचनों तक, और फिर साथ के रोज़मर्रा के जीवन में कदम रखते हुए, एक पल निकालें और अपना CIBIL स्कोर व रिपोर्ट ज़रूर देखें। ये एक आसान आदत है, जिससे फैसला लेना आसान होता है, अप्रूवल्स में आसान होती है और मन को सुकून देती है, ताकि आप अपने सपनों की ज़िंदगी धीरे-धीरे बना सकें।
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.