क्या आपने कभी सोचा है कि क्या क्रेडिट कार्ड के सिर्फ़ एक भुगतान से आपका पूरा क्रेडिट स्कोर नीचे आ सकता है, इसका उत्तर हां है | जहां भुगतान करने में विफल रहना चूक से या भुगतान करने (हम सभी वित्तीय मुश्किलों से गुज़रते हैं) की आपकी अक्षमता के कारण हो सकता है, वहीं ऋणदाता इसे नकारात्मक मानते हैं और इससे भविष्य में क्रेडिट की आपकी उपलब्धता प्रभावित हो सकती है | ध्यान दें कि यह बात महज़ आपके क्रेडिट कार्ड पर ही लागू नहीं होती, बल्कि यह अतिरिक्त कार्ड्स के लिए भी सही है, जिनमें आप दूसरों के खर्च की आदतों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं |
आपके वित्त और आपके CIBIL स्कोर पर प्रभाव
इससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि सिर्फ़ एक ही भुगतान में चूक से आपके वित्त और आपका CIBIL स्कोर सटीक रूप से कैसे प्रभावित हो सकता है |
सबसे पहले, यह हमेशा याद रखें कि आपके भुगतान में चूक पर ब्याज (देरी से भुगतान के शुल्क सहित) में दैनिक चक्रवृद्धि रूप से बढ़ता है. क्रेडिट कार्ड की मासिक ब्याज दरें, बकाया राशि (मूलधन, ब्याज और देरी से भुगतान के शुल्क) 3-4% प्रति माह हो सकते हैं | तो भले ही आप यह सोचें कि आप भुगतान करने से केवल एक दिन या एक हफ़्ते से चूक गए हैं, लेकिन आपके ब्याज की सुविधा आपके अनुमान से कहीं ज़्यादा हो सकती है! सिर्फ़ न्यूनतम देय राशि का भुगतान या कोई भी भुगतान नहीं करने से आपकी देय राशि का आंकड़ा काफ़ी हद तक बढ़ जाएगा |
आइए 6 महीनों के लिए सिर्फ़ न्यूनतम देय राशि का ही भुगतान करने का उदाहरण लें | 1 मई को आप अपने क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपए की खरीदारी करते हैं जिसकी ब्याज की दर प्रतिमाह 3% है | इसके बाद आप अगले 6 महीनों के लिए सिर्फ़ न्यूनतम देय भुगतान (महीने के आखिरी में बकाया राशि का 5%) करने का फैसला करते हैं और उस क्रेडिट कार्ड पर कोई अन्य पैसा खर्च नहीं करते हैं |
6 महीने के आखिर (दिसंबर) में अपने बैलेंस को क्लियर करते समय आपको 1560 रुपए का भुगतान करना पड़ता है — जो खर्च की गई मूल राशि से 56% अधिक है |
कार्ड पर और कोई खरीदी नहीं करने के बावज़ूद, न्यूनतम भुगतानों का विकल्प चुनने से आपकी पुनर्भुगतान अवधि लगभग 9 वर्षों तक के लिए बढ़ जाएगी! | अगर आप न्यूनतम राशि का भुगतान नहीं करने का विकल्प चुनते हैं, तो आप न सिर्फ़ भुगतान नहीं करने के दोषी होंगे बल्कि आपको खर्च की गई राशि की लगभग दोगुनी से भी ज़्यादा राशि का भुगतान करना होगा | |
यही कारण है कि जब आप क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाते हैं, तो इसकी सूक्ष्म मुद्रित शर्तों को पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण होता है और समय पर भुगतान करना इससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है |
दूसरी ओर, आपके CIBIL स्कोर की गणना पिछले 24 महीनों के आपके क्रेडिट इतिहास के आधार पर की जाती है और आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करने वाले चार प्रमुख कारक आगे दिए गए हैं:

अच्छी क्रेडिट स्थिति के पथ पर वापस लौटने के तरीके मौजूद हैं. आपका क्रेडिट स्कोर बनाने में आपकी मदद करने के दो तरीके हैं:
जहां भुगतानों में चूक के बाद आपकी क्रेडिट स्थिति को फिर से बनाने में इन उपायों से मदद मिलती है, वही वित्तीय अनुशासन में सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना हमेशा समझदारी भरा होता है:
उच्च स्कोर से प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर ऋण के बेहतर ऑफ़र मिलते हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि ऋणदाता ऐसे उपभोक्ताओं को रिवॉर्ड देने के लिए उत्सुक होते हैं, जिन्होंने वित्तीय अनुशासन का प्रदर्शन किया है | इसके अलावा, आपात स्थिति उत्पन्न होने के पहले कभी भी पहले से पता नहीं चलता है और उच्च CIBIL स्कोर से यह सुनिश्चित होगा कि आप अधिक तेज़ी से (ख़ासतौर से चिकित्सा से जुड़ी आपात स्थिति में) फ़ंडिंग प्राप्त कर सकते हैं | तो जहां भुगतान में चूक होने से आपका स्कोर नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, वहीं आपके नियमित भुगतान करने और क्रेडिट की अच्छी आदतों से यह बेहतर बन सकता है |
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.