Skip to main content

गोल्ड लोन का मतलब: सोने के क्रेडिट मूल्य को समझना

Untitled design - 1

सोना, जिसे अक्सर कई संस्कृतियों में समृद्धि और संपदा का एक प्रतीक माना जाता है, कई सदियों से हमारी परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है | अपने सांस्कृतिक महत्व के अलावा, सोने का अंतर्निहित मौद्रिक मूल्य भी है, जिसने इसे वित्तीय सुरक्षा के लिए विश्वसनीय संपत्ति बना दिया है | प्राथमिक तरीकों में से एक जिसके माध्यम से सोना मौद्रिक लाभ में सहायता करता है, वह है गोल्ड लोन. इस लेख में, हमारा लक्ष्य गोल्ड लोन का मतलब और उसके क्रेडिट मूल्य को समझना है |

गोल्ड लोन क्या है?

गोल्ड लोन (इसे सोने के बदले लिया जाने वाला लोन भी कहा जाता है), एक सुरक्षित लोन है जो उधारकर्ता द्वारा अपनी सोने की वस्तुओं (18-24 कैरेट की सीमा के भीतर) को संपार्श्विक के रूप में गिरवी रखकर ऋणदाता से लिया जाता है | जब तक कि लोन की राशि अदा नहीं कर दी जाती है, बैंक और दूसरे वित्तीय संस्थान उस अवधि तक सोने को रखकर उसके बदले संपार्श्विक के तौर पर यह लोन ऑफ़र करते हैं | यह ज़मानती लोन है जिसमें सोना, गारंटी के तौर पर काम करता है, जिससे गैर-ज़मानती लोन की तुलना में इसे प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान और तेज़ हो जाता है |

सोने के क्रेडिट मूल्य को समझना

  • त्वरित तरलता: अन्य संपत्तियों की तुलना में, सोने को तुरंत नकदी के रूप में बदला जा सकता है | इसका मतलब यह है कि इसे नकद या क्रेडिट में तुरंत बदला जा सकता है | जब आप लोन के बदले सोने को गिरवी रखते हैं, तो संस्थान आमतौर पर लोन को तेज़ी से प्रोसेस करते हैं, जिसमें आम तौर पर कुछ ही घंटे लगते हैं, क्योंकि इसे नकदी में तुरंत बदला जा सकता है |
  • लचीली लोन राशि: लोन की राशि आमतौर पर सोने के मूल्य का प्रतिशत होती है | सोने की कीमतें आम तौर पर ऊपर की ओर बढ़ने के साथ, आपकी सोने की संपत्ति का क्रेडिट मूल्य समय के साथ बढ़ सकता है | अपने सोने के मूल्य का नियमित तौर पर मूल्यांकन करने से आपको यह पता चल सकता है कि इससे कितना क्रेडिट लिया जा सकता है |
  • कम ब्याज दरें: चूंकि गोल्ड लोन ज़मानती होते हैं, इसलिए ऋणदाता का जोखिम तुलनात्मक रूप से कम होता है | इस वजह से इसकी ब्याज दरें अक्सर गैर-ज़मानती लोन की तुलना में कम होती हैं | हालांकि, ऋण देने वाला संस्थान और लोन-से-मूल्य अनुपात के आधार पर दर अलग-अलग हो सकती है |
  • क्रेडिट स्कोर के लाभ: ऐसे व्यक्तियों के लिए, जिनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या क्रेडिट स्कोर कम है, उनके लिए गोल्ड लोन बहुत फ़ायदेमंद हो सकते हैं | चूंकि सोने के बदले लोन लेना सुरक्षित होता है, इसलिए आपकी अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री न होने पर भी बैंक आपको लोन देना चाहेंगे | गोल्ड लोन की समय पर अदायगी का आपके क्रेडिट स्कोर पर भी सकारात्मक असर हो सकता है |
  • पुनर्भुगतान के अनुकूल विकल्प: कई संस्थान, गोल्ड लोन की अदायगी के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्प ऑफ़र करते हैं | ऋणी नियमित ईएमआई के भुगतानों का या लोन की अवधि की समाप्ति पर ब्याज के एकमुश्त भुगतान और मूलधन की अदायगी का विकल्प चुन सकता है | वित्त को ज़्यादा प्रभावी तरीके से प्रबंधित करने में ऐसी अनुकूलता फ़ायदेमंद साबित हो सकती है |

गोल्ड लोन लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें

जहां गोल्ड लोन कई तरह के लाभ ऑफ़र करते हैं, वहीं इसके कुछ पहलुओं के बारे में जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है:

  • सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव: सोने की कीमतें, बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ावों के अधीन हैं | कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट के चलते हो सकता है कि ऋणदाता अतिरिक्त संपार्श्विक मांगे या आपको अधिक अंतर राशि का भुगतान करना पड़े |
  • लोन-से-मूल्य अनुपात: ऋणदाता, सोने के पूरे मूल्य पर लोन ऑफ़र नहीं करते हैं | वे सोने के मूल्य का कुछ विशेष प्रतिशत ही प्रदान करते हैं, जो संस्थान और प्रचलित विनियमों के आधार पर 60% से लेकर 90% तक हो सकता है |
  • सोने की सुरक्षा: सुनिश्चित करें कि ऋणदाता के पास आपके सोने की सुरक्षा के लिए उपयुक्त उपाय मौजूद हैं |

निष्कर्षतः, यह कहा जा सकता है कि सोना महज़ ऐसी मूल्यवान धातु ही नहीं है, जिसे केवल पहना जा सके या लॉकर में सालों तक रखा जा सके | इसमें अंतर्निहित क्रेडिट मूल्य का खासतौर से किसी वित्तीय मुश्किल के समय में प्रभावी लाभ लिया जा सकता है | हालांकि, दूसरे सभी वित्तीय उत्पादों की तरह, इसके नियमों और शर्तों को पूरी तरह समझना और यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आपको इससे सबसे ज़्यादा कीमत मिले | विवेकपूर्ण निर्णय लेने पर सोना निश्चित रूप से महज़ एक चमक दमक वाली सम्पत्ति से ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है; यह वित्तीय सुरक्षा का बेहतरीन साधन साबित हो सकता है |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.