Skip to main content

आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण चरण में क्रेडिट मायने रखता है

banner 25

मिलिए प्रिया से, जो एक होशियार और महत्वाकांक्षी लड़की है, जो अपने भविष्य के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएँ बना रही है। वह क्रेडिट और फाइनेंस की दुनिया में नई थी और किसी भी दूसरे यंग एडल्ट की तरह, उसे अच्छी क्रेडिट स्थिति और क्रेडिट स्कोर का महत्व सीखना था। क्रेडिट की दुनिया के बारें में प्रिया को तब पता चला जब वह कॉलेज में थी और अपनी पढ़ाई करने के लिए उसे लैपटॉप लेने की ज़रूरत पड़ी। उसके माता-पिता ने उसे लोन लेने का सुझाव दिया। हालांकि, एक स्टूडेंट होने के नाते और उसकी अपनी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होने के कारण, प्रिया के पिता उसके लिए गारंटर बन गए और उसे वह राशि मिल गई जो उसे अपना पहला लैपटॉप खरीदने के लिए चाहिए थी। 

 

चूंकि प्रिया ने पहले कभी कोई पैसा उधार नहीं लिया था, इसीलिए उन्हें क्रेडिट के कॉन्सेप्ट के बारे में तभी पता चला। उनके बैंक प्रतिनिधि ने समझाया कि क्रेडिट हिस्ट्री किसी व्यक्ति की उधार लेने और भुगतान की गतिविधि का रिकॉर्ड होता है, जिसका उपयोग उनके क्रेडिट स्कोर को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है - यह एक तीन अंकों की संख्या होती है जो किसी व्यक्ति की क्रेडिट योग्यता को दर्शाती है। उनके बैंक एग्जीक्यूटिव ने समझाया कि लेंडर, कैसे किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर का उपयोग उनकी लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करने के लिए करते हैं और प्रिया के लैपटॉप लोन को मंजूरी देने के लिए उनका बैंक उनके पिता के CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर निर्भर था।

 

प्रिया ने उसी समय यह तय किया कि वह अपना एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाएगी। इसलिए, उसने अपने माता-पिता से ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड मांगा और छोटी-मोटी खरीदारी के लिए इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया - वह हर महीने समय पर बिल का भुगतान करती थी। जब तक उसने ग्रेजुएशन पूरा किया, प्रिया की क्रेडिट हिस्ट्री बहुत अच्छी हो गई थी और उसके क्रेडिट स्कोर में लगातार सुधार हो रहा था। उसके पिता ने प्रिया को CIBIL सब्सक्रिप्शन दिलवाया और वह जल्द ही, अपनी रिपोर्ट को ट्रैक करने के लिए हर कुछ महीनों में अपनी क्रेडिट प्रोफाइल पर नजर रख रही थी और खुद को यह सिखाने के लिए एक गाइड के रूप में स्कोर सिम्युलेटर जैसी सुविधाओं का उपयोग कर रही थी कि विभिन्न क्रेडिट एक्शन ने उसके स्कोर को पॉजिटिव या नेगेटिव रूप से कैसे प्रभावित किया।

 

ग्रेजुएशन के बाद, प्रिया ने काम करना शुरू कर दिया था और अपनी क्रेडिट योग्यता और बचत की अच्छी आदतों की वजह से, जल्द ही अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलने और अपना खुद का अपार्टमेंट किराए पर लेने के लिए उसने काफी पैसे बचा लिए थे। जब वह किराए पर लेने के लिए घर ढूंढ रही थी, तब कुछ मकान मालिक उसकी क्रेडिट हिस्ट्री जानना चाहते थे (ताकि यह पता चलता सके कि वह समय पर किराया दे सकेगी या नहीं)। सौभाग्य से, वह अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने में प्रोएक्टिव रही थी और अपनी क्रेडिट प्रोफाइल से अच्छी तरह वाकिफ थी। प्रिया समझा सकती थी कि उसने पहले से ही अपने किराए को अपने फाइनेंशियल प्लानिंग में शामिल कर लिया था और उन्हें भरोसा दिला सकती थी कि वह कुछ साल पहले से अपना स्कोर बना रही है। वह और उसके मकान मालिक, तुरंत ही एक शानदार अपार्टमेंट के किराए के लिए तैयार हो गए और दोनों ने सहमति से एक एग्रीमेंट किया।

 

अपनी नौकरी के कुछ सालों में, प्रिया ने फैसला किया कि उसे एक कार खरीदनी है। उसने डाउन पेमेंट के लिए काफी पैसे बचा लिए थे, लेकिन बाकी का खर्च कवर करने के लिए उसे अभी भी लोन की जरूरत थी। जब वह कार लोन के लिए अप्लाई करने के लिए बैंक गई, तो उसे यह देखकर खुशी हुई कि उसका CIBIL स्कोर और भी अच्छा हो गया था। बैंक ने उनके लोन के आवेदन को तुरंत मंज़ूर कर दिया, और उसने अपनी पहली कार खरीदी — एक ज़िप्पी हैचबैक, जो भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने के लिए बिल्कुल सही है।

 

जैसे-जैसे वह अपने करियर में आगे बढ़ी, प्रिया ने एक घर खरीदने के बारे में सोचना शुरू कर दिया, एक फिक्स्ड एसेट के रूप में, और यह सोचकर कि जब भी उसके माता-पिता उससे मिलने आएं तो वो उनंके साथ रह सके। वह जानती थी कि घर खरीदना एक बहुत बड़ा निवेश है, और वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह आर्थिक रूप से तैयार रहे। उसके टैक्स प्लानर ने उसे सलाह दी कि वह किसी मॉर्गेज के लिए प्री-अप्रूवल ले। प्री-अप्रूवल, क्रेडिट स्कोर और वित्तीय जानकारी के आधार पर, किसी व्यक्ति की लोन लेने की क्षमता का प्रारंभिक मूल्यांकन होता है। वित्तीय सलाहकार ने समझाया कि प्री-अप्रूवल होने से प्रिया को घर खरीदने के लिए तैयार होने पर फायदा मिलेगा, क्योंकि इससे पता चलेगा कि उसे सच में घर खरीदना है और उसके पास लोन लेने के लिए वित्तीय साधन हैं। अपने प्लानर की सलाह के बाद, प्रिया ने प्री-अप्रूवल के लिए अप्लाई किया। तब तक, उसका क्रेडिट स्कोर वास्तव में काफी अच्छा हो गया था, और उसे जल्द ही एक बड़ी लोन राशि के लिए तुरंत प्री-अप्रूवल मिल गया। कुछ महीनों बाद, उसे एक घर पसंद आया और उसने वो घर खरीद लिया।

 

इसलिए, आज की दुनिया में एक महिला के रूप में, आपके जीवन के हर पड़ाव में जैसे - लैपटॉप लेना या आगे की पढ़ाई के लिए लोन लेने से लेकर, अपार्टमेंट किराए पर लेने, कार खरीदने और मॉर्गेज प्राप्त करने तक, एक अच्छी क्रेडिट प्रोफाइल और स्कोर होना बहुत जरूरी है । जितनी जल्दी आप यह समझेंगे कि एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने में समय और मेहनत लगती है, लेकिन लंबे समय में यह बहुत फायदेमंद है, उतनी ही जल्दी आप अपने पैसे और क्रेडिट को ज़िम्मेदारी से और बेहतर तरीके से मैनेज करना शुरू कर देंगे।  

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.