आप जब भी क्रेडिट से जुड़े व्यवहार करते हैं – चाहे वह ऋण हो, BNPL (अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें) ऑफ़र हो, ईएमआई-से जुड़ी खरीदियां हों, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन हो, कार्ड के ज़रिए लेन-देन हो, या उसे बंद करना हो – संबंधित ऋणदाता उससे जुड़ी जानकारी, क्रेडिट इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो जैसे CIBIL को देता है. इसके बाद हम इस जानकारी को आपके द्वारा किए गए सभी क्रेडिट व्यवहारों के साथ मिलाकर आपका CIBIL क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट बनाते हैं |
यह स्कोर और रिपोर्ट आपकी वित्तीय पहचान का प्रमुख हिस्सा है | आज हम कुछ समय निकाल कर इस बात पर चर्चा करेंगे कि आपको अपनी वित्तीय प्रोफ़ाइल की निगरानी कैसे करनी चाहिए और उसका पूरा नियंत्रण कैसे हासिल करना चाहिए | और इनके अलावा, नया वर्ष शुरू हो रहा है, वित्तीय रूप से किए जाने वाले सबसे अच्छे कार्यों की ट्रेनिंग लेने का इससे बेहतर समय और क्या होगा?
अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं (ऊपर बताए गए ऑफ़र का लाभ उठाते हैं) या ईएमआई का नियमित रूप से भुगतान करते हैं, तो - यह आपके लिए है |
आपकी वित्तीय प्रोफ़ाइल पर हर एक क्रेडिट सुविधा का सीधा असर होता है | इसलिए, जहां वर्ष में एक बार आपके निःशुल्क CIBIL क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट का लाभ उठाना अच्छा होता है, वहीं सब्सक्राइबर बन जाना और इसकी लंबी-अवधि की एक्सेस हासिल करना ज़्यादा बेहतर होता है |
इससे आपको अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल की ज़्यादा दृश्यता और नियंत्रण प्राप्त होता है | महत्वपूर्ण बात यह है कि, सब्सक्रिप्शन से आपको 24x7 की क्रेडिट मॉनिटरिंग और CIBIL अलर्ट* - मिलते हैं, यह ऐसा ईमेल और SMS सूचना सिस्टम है, जो आपको पहचान की चोरी या दुरुपयोग से बचाता है |
उदाहरण के लिए, चलिए मान लें कि आप अपने CIBIL स्कोर की नियमित तौर पर जांच करते रहे हैं, और आपको ऐसी अचानक हुई गिरावट दिखाई देती है, जो आपके द्वारा हाल में की गई किसी भी गतिविधि से संबंधित नहीं है | ऐसा हो सकता है कि आप पहचान की चोरी की किसी घटना के शिकार हो गए हों |
पहचान की चोरी तब होती है, जब किसी व्यक्ति को आपकी व्यक्तिगत जानकारी मिल जाती है या वह इसे चुरा लेता है | और वह इसका इस्तेमाल आपके नाम पर लाइन ऑफ़ क्रेडिट (जैसे ऋण या क्रेडिट कार्ड) शुरू करने के लिए करता है, जिससे आपकी क्रेडिट रिपोर्ट और स्कोर पर प्रभाव पड़ सकता है |
आपको हमारी ‘अलर्ट’ सुविधा के ज़रिए तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी | इसके बाद आप यह सत्यापित करने के लिए अपनी विस्तृत CIBIL रिपोर्ट की तुरंत जांच कर सकते हैं कि आपके खाते में कोई गलत गतिविधि तो नहीं की गई है, और अगर ऐसा किया गया है, तो इसके बारे में ऋणदाता और CIBIL को सूचित करें ताकि सुधार के उपाय किए जा सके |
क्रेडिट मॉनिटरिंग, आपकी प्रोफ़ाइल में कोई भी बदलाव, जैसे आपके नाम से नए खाते खोले जाने, क्रेडिट कार्ड का बैलेंस बढ़ने या आपके किसी लेनदार द्वारा अतिदेय भुगतान की रिपोर्ट किए जाने पर आपको सतर्क करने वाला व्यक्तिगत सहायक और निगरानीकर्ता दोनों ही है | यह अभ्यास आपको आपके क्रेडिट प्रोफ़ाइल के स्वास्थ्य के बारे में अच्छी तरह से सूचित और जागरूक रखता है, और 2023 में इस आदत को बना लेना अच्छा है | चलिए इस वर्ष सूझबूझ और सुरक्षा के साथ क्रेडिट का इस्तेमाल शुरू करें |
*CIBIL के ‘स्टैंडर्ड’ और ‘प्रीमियम’ सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ उपलब्ध |
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.