हमारा त्योहारी सीज़न सिर्फ़ कुछ छुट्टियों का नाम नहीं है, बल्कि ये अपनों के साथ मिलने-जुलने का, खुशियों और परंपराओं को निभाने का समय होता है। यह समय खुशियों और जश्नों से भरा होता है, जहाँ रोशनी की चमक, खरीदारी और तोहफों की मिठास होती है। लेकिन इन सभी खुशियों के साथ ख़र्चे भी बढ़ जाते हैं। चाहे वह गोल्ड लेना हो, नए कपड़ों पर, यात्रा पर, घर की सजावट पर या अपने प्रियजनों के लिए गिफ्ट खरीदने पर, इस त्यौहार के मौसम में खर्च अक्सर हमारी उम्मीद से कहीं अधिक बढ़ जाते हैं। जहाँ इस समय का भरपूर आनंद लेना स्वाभाविक है, वहीं पैसे, क्रेडिट और अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट को समझदारी से मैनेज करना यह सुनिश्चित करता है कि जश्न के बाद आपको आर्थिक दबाव का सामना न करना पड़े।
त्योहारों के खर्च की योजना बनाना
त्योहारों का उत्साह कभी-कभी हमें जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने या अपने बजट से ज्यादा खर्च करने के लिए प्रेरित कर देता है। हालाँकि, थोड़ी सी प्लानिंग ही बड़ी मदद कर सकती है:
जब आप एक प्लानिंग बनाकर शुरुआत करते हैं, तो आपका खर्च आपकी पसंद के अनुसार होता है, न कि दूसरी पसंद के अनुसार।
त्योहारों के समय में क्रेडिट का ज़िम्मेदारी से उपयोग करना
त्योहारों का मौसम वह समय भी होता है जब कई लोग अपने खर्चों को मैनेज करने के लिए क्रेडिट का सहारा लेते हैं। क्रेडिट कार्ड, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन (जैसे अप्लाइंसेस या इलेक्ट्रॉनिक्स), और बाय नाउ पे लेटर (BNPL) स्कीम जैसे विकल्प खरीदारी को अधिक सुविधाजनक बनाते हैं। वे निश्चित रूप से पेमेंट को आसान तरीके से बाँटने में मदद कर सकते हैं, लेकिन उनका ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है, ज़िम्मेदारी इस्तेमाल का आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
· क्रेडिट का नया अनुभव करने वाले कंज्यूमर के लिए: यह बेहद जरूरी है कि आप पुनर्भुगतान यानी रीपेमेंट की शर्तों को ध्यान से पढ़ें और जितना आप मैनेज कर सकते हैं उससे अधिक उधार न लें।
· बाय नाउ पे लेटर (BNPL) को अच्छी तरह समझें: आपके CIBIL रिपोर्ट में हो सकता है अकाउंट उस दुकान या वेबसाइट के नाम से दिखाई नहीं दे जहाँ से आपने खरीदारी की है। इसके बजाय, यह अक्सर उस पार्टनर बैंक या NBFC के नाम से दिखाई देगा जो यह सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके बारे में जागरूक रहने से किसी भी तरह की उलझन से बचा जा सकता है।
· समय पर भुगतान जरूरी हैः आज त्योहारों का आनंद लें, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप बाद में सही समय पर पुनर्भुगतान करें। अच्छी पुनर्भुगतान आदतें एक मजबूत क्रेडिट हिस्ट्री बनाती हैं, जो लंबे समय में आपके लिए सहायक साबित होती है।
त्योहारों को तनाव-मुक्त बनाने के लिए क्रेडिट के प्रति जागरूक बने रहना
त्योहारी खरीदारी के दौरान आपको अपने CIBIL स्कोर के बारे में क्यों सोचना चाहिए? क्योंकि यही वह समय है जब खर्चे बहुत ज़्यादा होते हैं। एक मजबूत और अच्छी तरह मेंटेन किया गया क्रेडिट प्रोफ़ाइल आपको आत्मविश्वास देता है कि जब जरूरत हो, आप क्रेडिट का इस्तेमाल कर सकते हैं, चाहे वह गोल्ड खरीदना हो, ट्रेवल बुक करना हो, या घर को अपग्रेड करने के लिए पैसे चाहिए हों।
अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट की नियमित निगरानी करने से आपको मदद मिलती है:
· सुनिश्चित करें कि आपकी जानकारी सटीक है।
· अपने त्योहारों के खर्चों के प्रभाव पर नज़र रखें।
· ज़्यादा खर्च वाले महीनों में भी अपने क्रेडिट व्यवहार को हेल्दी रखें।
त्योहारों का मतलब होता है, उन्हें खुले दिल से मनाना। और थोड़ी समझदारी से प्लानिंग बनाकर, क्रेडिट का जिम्मेदार इस्तेमाल करके और अपने CIBIL स्कोर व रिपोर्ट की निगरानी करके आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि वित्तीय चिंताएँ आपकी खुशियों को कम न कर दें। इस त्योहारी सीज़न में, पूरे जोश के साथ जश्न मनाएं, यह जानते हुए कि आपकी क्रेडिट जागरूकता आपको आज की खुशी और कल की मानसिक शांति के लिए तैयार रखती है।
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.