अगर काम करने के सलीके से व्यक्ति को सफलता मिलती है, तो अच्छी आदतों का महत्व भी उसके समान ही है | हम सभी, अपनी आदतों — अपनी दिनचर्या और शेड्यूल का पालन बेहद सटीक तौर से करने के लिए जाने जाते हैं | और यही वह आदतें हैं, जिनमें हमें अपने सर्वोत्तम व्यक्तित्व के रूप में निखारने की क्षमता होती है | अपनी ज़िंदगी की शुरुआत में, हमारे माता-पिता ने हमें ऐसी अच्छी आदतें अपनाने की प्रेरणा दी हैं, जिनसे हमारी ज़िंदगी के अलग-अलग पहलू जैसे सामाजिक कौशल, आपसी संबंध या वित्तीय आदतें विकसित होती हैं |
आपकी अच्छी वित्तीय आदतों से हमारे वर्तमान क्रेडिट परिदृश्य में आपको मदद मिल सकती हैं |
जब आप कार्ड या ऋण प्राप्त करके क्रेडिट प्राप्त करने की आपकी यात्रा शुरू कर देते हैं, तो आपकी क्रेडिट पहचान बन जाती है | यह पहचान आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल और CIBIL स्कोर बनाने में मददगार होती है | अब, आपका CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट का 3-अंकों का सारांश होता है, जो 300 से लेकर 900 तक होता है | संक्षेप में, यह समय के साथ आपके क्रेडिट व्यवहार (और आदतों) को प्रदर्शित करता है | इसके अलावा इससे यह भी पता चलता है कि क्रेडिट से जुड़ी अच्छी आदतों से सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल और उच्च CIBIL स्कोर बनता है, जबकि क्रेडिट से जुड़ी खराब आदतों से प्रतिकूल क्रेडिट प्रोफ़ाइल और कम CIBIL स्कोर बनता है | और इसी बात से भविष्य में क्रेडिट की आपकी एक्सेस तय होती है |
ऋणदाता आपके ऋण या क्रेडिट कार्ड आवेदन को स्वीकृति देने के पहले आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को समझने के लिए आपके CIBIL स्कोर, व्यवहार के पैटर्न और पुनर्भुगतान की आदतों की जांच करेंगे | यही कारण है कि क्रेडिट से जुड़ी अच्छी आदतों को दर्शाना और उनका लाभ उठाना आपके लिए महत्वपूर्ण है | क्या आप इस बारे में अनिश्चित हैं कि शुरुआत कहां से की जाए?
यहाँ वे कुछ क्रेडिट आदतें दी गई हैं, जिन्हें सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाने और बनाए रखने के लिए आपको ध्यान में रखना चाहिए:
याद रखें कि यह सब आप एक रात में विकसित नहीं कर सकते हैं | क्रेडिट से जुड़ी अच्छी आदतों और सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल विकसित करने की दिशा में धीरे-धीरे लेकिन सुनिश्चित रूप से काम करें और हो सकता है कि आपको दिखाई दे कि इससे आपकी ज़िंदगी के दूसरे पहलुओं पर भी किस तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है |
>> अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट को जानें और क्रेडिट के बारे में सतर्क रहें | अभी जांच करें|
>> क्या आपका स्कोर कम है ? शांत रखें और अच्छे स्कोर की दिशा में काम करें | इसका तरीका यहां बताया गया है |
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.