Skip to main content

व्यक्तिगत ऋण लेने के पहले, खुद से ये सवाल पूछें

Personal loan on your mind?

जब जीवन में बड़ी खरीदारियाँ करने की बात हो, तो व्यक्तिगत ऋण एक लोकप्रिय विकल्प है. ये आपकी आगामी ट्रिप से लेकर घर की मरम्मत जैसी अलग-अलग ज़रूरतों के लिए पैसे की व्यवस्था करने का सुविधाजनक तरीका उपलब्ध करते हैं, ये ज़रूरत पड़ने पर आपको नकदी उपलब्ध करवाने के सबसे व्यावहरिक तरीके हैं | लेकिन व्यक्तिगत ऋण, दायित्व और प्रतिबद्धता दोनों ही लेकर आते हैं | यही वजह है कि व्यक्तिगत लोन चाहने वाले व्यक्ति के लिए यह बेहद ज़रूरी है कि वह कोई भी निर्णय करने के पहले गहराई से शोध करे और सभी उपलब्ध विकल्पों का विश्लेषण करे.

हालांकि, इससे पहले कि आप इस सफ़र को शुरू करें, अपनी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना और खुद से कुछ सवाल पूछना ज़रूरी होता है | यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप नए व्यक्तिगत लोन के लिए तैयार हैं, इन सवालों को देखें |

  1. मेरे ऋण की राशि क्या होगी और मुझे इसकी ज़रूरत कब पड़ेगी?

ऋण लेने की ये न्यूनतम और अधिकतम सीमाएं प्रत्येक ऋणदाता द्वारा निर्धारित की जाती हैं और आपके व्यक्तिगत ऋण की राशि आपकी क्रेडिट योग्यता पर निर्भर होती है | व्यक्तिगत ऋण न्यूनतम रु.10,000 से शुरू हो सकते हैं और ये अधिकतम रु. 30,00,000 तक हो सकते हैं | यह ऋणदाता, ऋणी और उसकी पुनर्भुगतान करने की क्षमता पर निर्भर करते हैं | हालांकि, एक सामान्य नियम के तौर पर अपने संसाधनों की सीमा को कभी पार न करें, यानी सिर्फ़ उतनी ही राशि का ऋण लें, जिसका पुनर्भुगतान आप आसानी से कर सकें | इसके साथ ही, यह पक्का करें कि आपका ऋण-से आय का अनुपात (DTI) हर समय स्वीकार्य सीमा के अंदर ही रहे | ऋणदाताओं द्वारा आमतौर पर कम DTI अनुपात वाले ऋणियों को प्राथमिकता दी जाती है |
आपके फ़ंड पाने की समय-सीमा एक से अधिक कारकों पर निर्भर होती है जैसे ऋण की राशि, आपके द्वारा चुना गया ऋणदाता और उनकी आवेदन प्रक्रिया | कुछ ऋणदाता आपके आवेदन को उसी दिन प्रोसेस कर सकते हैं और आपकी राशि इलेक्ट्रॉनिक रूप से ट्रांसफ़र कर सकते हैं, कुछ ऋणदाता 48-72 घंटों का समय ले सकते हैं, जबकि अन्य को इससे अधिक समय लग सकता है | सुनिश्चित करें कि आप अपने ऋण की समय-सीमा को तय करते समय इन सभी विलंब अवधि के अनुमानों को ध्यान में रखें |

  1. मेरे ऋण की समय-अवधि क्या हो सकती है?

व्यक्तिगत ऋण के संवितरण के बाद, आपको 30 दिनों के अंदर ईएमआईशुरू करनी होंगी | आपकी ब्याज दर और मासिक किस्तों पर ऋण की राशि के अलावा आपके द्वारा चुनी गई ऋण की अवधि का भी प्रभाव पड़ता है | चूंकि व्यक्तिगत ऋण आम तौर पर कम अवधि के ऋण होते हैं, इसलिए इनकी पुनर्भुगतान अवधि, आपके द्वारा चुने गए ऋणदाता और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर 12 से लेकर 60 महीनों तक कुछ भी हो सकती है |

  1. 3. मेरे ऋण की ब्याज दर को कौन से कारक निर्धारित करते हैं?

आपके ऋण पर ब्याज की राशि का निर्धारण आपके CIBIL स्कोर, ऋण की राशि और ऋण की अवधि सहित विभिन्न कारकों के आधार पर किया जाता है | आम तौर पर, अच्छे से लेकर बेहतरीन CIBIL स्कोर होने से आपको सबसे कम संभावित ब्याज दर हासिल करने में सहायता मिलेगी | यहां तक कि आप CIBIL मार्केटप्लेस को भी देख सकते हैं, जो आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट के आधार पर ऋण के अनुकूलित ऑफ़र देता है |

  1. क्या किसी अन्य शुल्क और प्रभार का भुगतान भी किया जाएगा और कब?

जब आप किसी व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करते हैं, तो ऋणदाता के आधार पर आपसे आम तौर पर आपके ऋण की राशि का 2-3%, प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में लिया जाएगा | इसके साथ ही, अगर आप अपने ऋण का भुगतान पहले से यानी इसकी अवधि के पहले कर देते हैं, तो 2-3% के बीच पूर्व-भुगतान प्रभार लगाए जा सकते हैं |

  1. ऋण के लिए आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है?

आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं या .स्वरोज़गार हैं, इसके आधार पर व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करते समय विभिन्न उधारदाताओं को विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है | आम तौर पर, ऋणदाता को आपकी पहचान, निवास की स्थिति के विवरण, आय प्रमाण और आपके ऋण के उद्देश्य को सत्यापित करने की आवश्यकता होती हैं | वे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री का विश्लेषण करके आपके ऋण लेने के व्यवहार का मूल्यांकन भी करते हैं |

  1. व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करते समय मेरा CIBIL स्कोर क्या भूमिका निभाता है?

अपना CIBIL स्कोर जानना, किसी भी व्यक्तिगत ऋण आवेदक के लिए यह सुनिश्चित करने का पहला कदम होता है कि वे इसके लिए योग्य हैं या नहीं | अधिकांश ऋणदाता अपने क्रेडिट और पुनर्भुगतान इतिहास (रीपेमेंट हिस्ट्री) के आधार पर उधारकर्ता का मूल्यांकन करते हैं | वे ऐसे ऋणी चाहते हैं, जिनका CIBIL स्कोर अच्छे से लेकर बेहतरीन हो | अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री होने से पूरी स्वीकृति प्रक्रिया में तेज़ी लाने में भी सहायता मिलती है, क्योंकि इससे यह तथ्य प्रमाणित होता है कि आप विश्वसनीय और अनुशासित ऋणी हैं | दूसरे शब्दों में, आपका CIBIL स्कोर जितना अधिक होगा, ऋण की स्वीकृति मिलने की संभावनाएं उतनी ही अधिक होती हैं |

व्यक्तिगत ऋण आपकी किसी भी वित्तीय आवश्यकता का नियोजन करने में और साथ ही जीवन और अनिश्चितताओं से निपटने में आपकी सहायता करने का प्रभावी टूल है | इन सवालों का उपयोग करके आपकी व्यक्तिगत ऋण संबंधी आवश्यकताओं की समीक्षा करने से आपको बेहतर और विवेकपूर्ण निर्णय करने में मदद मिलेगी |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.