Skip to main content

त्यौहारों के इस सीज़न में क्रेडिट का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करके अपने सपनों को साकार करें

Untitled design - 2

कई संस्कृतियों में त्यौहारों के सीज़न का दूसरा मतलब है, भव्य जश्न मनाना, उपहार देना और लंबे समय से चाही गई चीज़ों की खरीदारी करना | बहुत-से लोगों की तरह हमारे लिए भी ये साल का वह समय होता है जब अक्सर हम अपनी उन इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करके, जिन्हें हम लंबे समय से पूरा करना चाहते थे, अपने प्रियजनों को और खुद को खुशी देना चाहते हैं | सुविधा के इस युग में, क्रेडिट तक आसान पहुँच, चाहे वह क्रेडिट कार्ड हो या लोन हों, बहुत लाभकारी साबित होती है और इससे इन सपनों को साकार करने में सहायता मिलती है | हालांकि, यह याद रखना ज़रूरी है कि खर्च करने की वित्तीय शक्ति अपने साथ ज़िम्मेदारियां भी लेकर आती है |

क्रेडिट की शक्ति को समझना

इससे पहले कि हम क्रेडिट का ज़िम्मेदारी से उपयोग करने पर विचार करें, इसकी शक्ति को समझना बेहद ज़रूरी है | क्रेडिट, दोधारी तलवार साबित हो सकता है | एक ओर, यह आपको अपने तत्काल लक्ष्यों को प्राप्त करने के साधन प्रदान कर सकता है, जैसे कोई नया गैजेट खरीदना, अपने घर को रेनोवेट करना या यहां तक कि किसी खास वैकेशन पर जाना | दूसरी ओर, मैनेज करने में गड़बड़ी हो जाने पर इससे लंबी अवधि की वित्तीय परेशानी पैदा हो सकती है |

त्यौहारों के इस सीज़न में क्रेडिट का समझदारी से उपयोग करें

  • अपना CIBIL स्कोर जानें: बहुत अधिक खरीदारी करने या क्रेडिट के लिए आवेदन करने के पहले, आपके क्रेडिट स्कोर को जांचना ज़रूरी है | उच्च स्कोर से न सिर्फ़ आपके लोन स्वीकृति के मौके बढ़ जाते हैं बल्कि इससे आपको कम ब्याज दर भी हासिल करने में मदद मिलती है | TransUnion CIBIL में, हम आपको क्रेडिट स्कोर की जानकारी के बारे में जागरूक रहने और आपके क्रेडिट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ज़ोर देते हैं |
  • समझदारी से बजट बनाएं: इससे पहले कि आप त्यौहारों के सीज़न की ज़ोर-शोर से खरीदारी शुरू करें, अपने बजट को साफ़ तौर पर तय कर लें | जो चीज़ें आप खरीदना चाहते हैं, उनकी अपेक्षा में उन चीज़ों की सूची बना लें, जो आपके लिए वाकई ज़रूरी हैं | गैर-ज़रूरी खर्चों से बचें और याद रखें कि आपके पास क्रेडिट कार्ड होने का यह मतलब नहीं है कि आपको उसका ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करना ही है |
  • एक से ज़्यादा क्रेडिट आवेदन करने से बचें: हर बार, जब आप क्रेडिट के लिए आवेदन करते हैं, तो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट के बारे में कड़ी पूछताछ की जाती है | कम समय में एक से ज़्यादा पूछताछ करने से आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है | इसलिए, क्रेडिट के लिए सोच-समझकर आवेदन करें |
  • समय पर भुगतान करें: अपनी बकाया राशियों का भुगतान हमेशा समय पर करें | विलंबित भुगतान से आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है | रिमांडर सेट करें या ऑटो-डेबिट विकल्प चुनें, ताकि समय पर भुगतान किए जा सकें |
  • अपनी क्रेडिट लिमिट से कम ही इस्तेमाल करें: अपने क्रेडिट कार्ड का अधिकतम सीमा तक उपयोग करना और अपनी क्रेडिट लिमिट के बहुत अधिक हिस्से का उपयोग कर लेना खतरे का संकेत हो सकता है | आपको अपनी क्रेडिट लिमिट के सिर्फ़ एक निश्चित हिस्से का ही उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है |
  • नियमों और शर्तों को समझें: त्यौहार के ऑफ़र, ललचाने वाले हो सकते हैं, जिनमें बहुत से वित्तीय संस्थान ‘नो-कॉस्ट ईएमआई', 'कैश बैक' और अन्य डील्स ऑफ़र कर सकते हैं | हालांकि, छोटे अक्षरों में लिखी सूचना को हमेशा पढ़ें | इन ऑफ़र के साथ आने वाली ब्याज दरों, अवधि और छिपे हुए सभी शुल्कों को समझें |

क्रेडिट के ज़िम्मेदारीपूर्ण उपयोग के लाभ हासिल करना

जब क्रेडिट का उपयोग ज़िम्मेदारी से किया जाता है, तो यह ऐसा साधन साबित होता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिरता बेहतर हो सकती है | चाहें वह आपका सपनों का घर हो, नई कार हो या यहां तक कि बिज़नेस लोन हो – एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री और ज़्यादा क्रेडिट स्कोर से भविष्य में बेहतर वित्तीय अवसर मिलने की संभावना पैदा हो सकती है | क्रेडिट के साथ आपका संबंध, आने वाले समय के आपके वित्तीय निर्णयों का आपका रास्ता सुगम बना सकता है |

इसके अलावा, क्रेडिट के ज़िम्मेदारीपूर्ण प्रबंधन से मानसिक शांति मिल सकती है | ज़्यादा खर्च करने और कर्ज़ के बहुत ज़्यादा बढ़ जाने के जोखिमों से बच कर आप वित्तीय उलझनों के दबावों के बिना त्यौहारों का सही से आनंद ले सकते हैं |

अंत में यह कहा जा सकता है, कि जैसे-जैसे त्यौहारों का सीज़न करीब आ रहा है, आइए और अधिक ज़िम्मेदार बनने और विवेकपूर्ण निर्णय लेने का संकल्प लें | याद रखें, क्रेडिट का मतलब सिर्फ़ खर्च करना नहीं है, बल्कि यह भविष्य में वित्तीय सुरक्षा पैदा करने के लिए अवसरों का समझदारी से फ़ायदा उठाने से भी संबंधित है | चलिए इस त्यौहारों के सीज़न को आपकी वित्तीय समझदारी और दूरगामी फ़ैसले लेने की क्षमता की मिसाल बनाएं |

जश्न मनाएं, खर्च करें, लेकिन सोच-समझकर कर. आपको एक आनंदमय और वित्तीय सुरक्षित त्यौहारों के सीज़न की हार्दिक शुभकामनाएं!

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.