Skip to main content

CIBIL डिस्प्यूट समाधान प्रक्रिया के लिए गाइड

banner

अपनी CIBIL रिपोर्ट को अपना फाइनेंशियल रिपोर्ट कार्ड समझें। यह एक आधिकारिक रिकॉर्ड है, जिसमें बैंकों और वित्तीय संस्थानों का डेटा होता है, जो आपके लोन और क्रेडिट कार्ड मैनेजमेंट पर नज़र रखता है। जिस तरह आप गलतियों के लिए अपने स्कूल या कॉलेज के रिपोर्ट कार्ड को चेक करते हैं, क्रेडिट मॉनिटरिंग  का मतलब है सटीकता के लिए नियमित रूप से अपनी CIBIL रिपोर्ट की समीक्षा करना।

आपको सालाना एक मुफ़्त CIBIL स्कोर और रिपोर्ट मिलती है।

आपकी CIBIL रिपोर्ट कैसे अपडेट होती है

बैंक और वित्तीय संस्थान आपके - लोन और क्रेडिट कार्ड पेमेंट और अकाउंट से संबंधित डेटा Transunion CIBIL को भेजते हैं । इसे नए अंक पाने वाले फाइनेंशियल रिपोर्ट कार्ड के रूप में सोचें। CIBIL फिर 15-30 दिनों में आपकी रिपोर्ट अपडेट कर देता है; इसलिए लेटेस्ट EMI या क्रेडिट कार्ड पेमेंट को आपकी Transunion CIBIL रिपोर्ट में रिफ्लेक्ट होने में समय लग सकता है।

किस बात का ध्यान रखना है

अपनी CIBIL रिपोर्ट चेक करते समय (जैसे कि रिपोर्ट कार्ड में गलतियों की जांच करना) चेतावनी के इन संकेतों को देखें:

  • प्रोफ़ाइल की गलत जानकारी: गलत नाम, जन्म तारीख, जेंडर, या ID की जानकारी जैसे कि PAN और आधार या ईमेल पता और फ़ोन नंबर
  • अकाउंट की गलत जानकारी: पेमेंट्स नहीं दिख रहे हैं, गलत बैलेंस या क्लोज़ किए गए अकाउंट ओपन दिख रहे हैं।
  • अज्ञात स्रोतों से प्राप्त इन्क्वारी: हर लोन/कार्ड आवेदन पर इन्क्वारी की जाती है। उन इन्क्वारी या अकाउंट्स की जाँच करें जिनके लिए आपने आवेदन नहीं किया था
  • एक ही अकाउंट को कई बार सूचीबद्ध किया गया

क्या स्वीकार्य है 

  • बंद किए गए लोन या कार्ड आपकी CIBIL रिपोर्ट पर बने रहते हैं, जैसा कि संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थानों द्वारा रिपोर्ट किया गया है — यह आपके पूरे वित्तीय इतिहास का हिस्सा है, जैसे किसी रिपोर्ट कार्ड पर पिछले ग्रेड दिखाई देते हैं।
  • लोन या क्रेडिट कार्ड जो जारी किए गए हैं लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है, वे आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दिखाई देंगे।
  • डिजिटल लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म से लिए गए लोन: ये लोन डिजिटल लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लिए जाते हैं, जिन्हें अक्सर पार्टनर बैंकों या वित्तीय संस्थानों द्वारा फाइनेंस किया जाता है। आपकी CIBIL रिपोर्ट में जो नाम दिखाई दे रहा है, वह इन पार्टनर बैंक/वित्तीय संस्थानों का हो सकता है — आपको ये अकाउंट अनजाने लगते हैं।

जब आपको कोई गलती मिले तो क्या करें

अगर आपको अपनी रिपोर्ट में समस्याएं/गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो CIBIL एक फ्री, आसान डिस्प्यूट प्रक्रिया प्रदान करता है। इसे ठीक करने का तरीका यहां दिया गया है, जैसे रिपोर्ट कार्ड की गलती को ठीक किया जाता है:

  • अपनी लेटेस्ट CIBIL रिपोर्ट पाएं: www.cibil.com पर जाएं, लॉग इन करें या अपनी मुफ़्त वार्षिक रिपोर्ट के लिए साइन अप करें।
  • अपनी CIBIL रिपोर्ट की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें
  • अगर आपको कोई गलती दिखती है, तो आप डिस्प्यूट दर्ज करवा सकते हैं:

o   अपने CIBIL अकाउंट के ऑनलाइन डिस्प्यूट फॉर्म का इस्तेमाल करें, CIBILinfo@transunion.com पर ईमेल करें, ग्राहक सेवा को कॉल करें या CIBIL कार्यालय में जाएँ।

o   जानकारी और सहायक दस्तावेज़ प्रदान करें। Transunion CIBIL वेरिफ़िकेशन और सुधार के लिए बैंक/कंपनी के साथ कोऑर्डिनेट करेगा।

o   ज़रूरी बात: डिस्प्यूट शुरू करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आपकी CIBIL रिपोर्ट 60 दिनों से अधिक पुरानी न हो।

  • अपना डिस्प्यूट ट्रैक करें: आपकी CIBIL रिपोर्ट में डिस्प्यूटेड फ़ील्ड को “डिस्प्यूट के तहत” के रूप में दिखाया जाएगा। MyCIBIL पोर्टल पर या info@cibildisputesalert.transunion.com पर ईमेल के ज़रिए प्रगति ट्रैक करें। अगर 30 दिनों के भीतर इसका समाधान नहीं किया जाता है, तो आपको RBI द्वारा अनिवार्य क्षतिपूर्ति मिलेगी — बैंक/वित्तीय संस्थान या Transunion CIBIL से होने वाली देरी पर, प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से या जैसा भी लागू हो।

जिस तरह आप अपने स्कूल या कॉलेज रिपोर्ट कार्ड की गलतियों को नज़रअंदाज़ नहीं करेंगे, उसी तरह अपनी CIBIL रिपोर्ट में गलतियों को भी नज़रअंदाज़ न करें । नियमित क्रेडिट मॉनिटरिंग से आपका CIBIL स्कोर सुरक्षित रहता है। गलतियों का पता लगाकर और डिस्प्यूट प्रक्रिया का इस्तेमाल करके, आप यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी CIBIL रिपोर्ट आपकी वित्तीय यात्रा को सटीक रूप से दर्शाती है, लैंडर्स का विश्वास कायम करती है, और एक सुरक्षित, सफल भविष्य को अनलॉक करने में मदद करती है।

 

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.