ऐसी दुनिया में, जहां क्रेडिट से आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने या आपात स्थिति में नकदी की कमी से पार पाने में मदद मिल सकती है, यह जानना ज़रूरी है कि आपके पास क्रेडिट की सुविधाओं की एक्सेस है, जब आपको इनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो | और यह आज की सहस्त्राब्दि की सबसे ज़्यादा अत्याधुनिक पीढ़ी के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, जो क्रेडिट कार्ड और ऋणों को अपने माता-पिता की तुलना में अपनाने के लिए सबसे ज़्यादा तैयार हैं | ये क्रेडिट चाहने वाले वे लोग हैं, जो नकद के बदले क्रेडिट मांगते हैं ये लोग आसानी से क्रेडिट की एक्सेस के हिमायती होते हैं |
उपभोक्ता व्यवहार के बारे में ऋणदाताओं की सतर्कता
हालांकि, जब बात क्रेडिट कार्ड आवेदनों और विभिन्न प्रकार के ऋणों को स्वीकृति देने की बात होती है, तब ऋणदाता और बैंक सतर्क होते हैं | आखिरकार, वे इसी आशा में ऋण प्रदान कर रहे होंगे कि आवेदक, ऋण अनुबंध की समाप्ति पर होने वाली शर्त को पूरा करेगा और हर बार समय पर पुनर्भुगतान करेगा | इन अपेक्षाओं के अनुसार, वे ऐसे ग्राहकों को स्वीकृति देते हैं, जिनका समय पर भुगतान करने का पिछला रिकॉर्ड सिद्ध हो, जैसा कि उनकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल में और उच्च CIBIL स्कोर में दिखाई देता है|
सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल के प्रमुख लाभ
क्रेडिट के प्रति सतर्क रहने वाले उपभोक्ताओं की अपनी खोज में ऋणदाता लगातार सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल और उच्च CIBIL स्कोर वाले उपभोक्ताओं को रिवॉर्ड देते रहते हैं | इसका तरीका यहां बताया गया है:
ऋण की तेज़ी से स्वीकृति: आपका CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल और पिछले पुनर्भुगतान व्यवहार को प्रदर्शित करता है और यह आपकी क्रेडिट योग्यता का सबसे अच्छा सूचक है | आपका CIBIL स्कोर जितना उच्च है, आप क्रेडिट के लिए उतने ही ज़्यादा योग्य हैं — और ऋणदाता यही खोज रहे हैं | इससे उन्हें क्रेडिट से जुड़े निर्णय तुरंत करने में मदद मिलती है ताकि आप ऋणों की तुरंत स्वीकृति प्राप्त कर सकें |
और यही कारण है कि उच्च CIBIL स्कोर बना कर और बनाए रखकर अपनी क्रेडिट जागरुकता को दिखाना मददगार होता है | अगर आप इन क्रेडिट अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो याद रखें कि क्रेडिट की आपकी एक्सेस, स्थापित क्रेडिट प्रोफ़ाइल और CIBIL स्कोर पर निर्भर करती है | यहां कुछ ऐसे सुझाव दिए गए हैं, जिनसे आपको उच्च CIBIL स्कोर बनाने और उसे बनाए रखने में मदद मिलेगी, ताकि आप क्रेडिट के प्रति जागरूक बन सकें और अवसर आने पर ऋण पाने के लिए तैयार रहें |
समय के साथ, आप उच्च CIBIL स्कोर बना सकेंगे और उसे बनाए रख सकेंगे | अपने क्रेडिट व्यवहार का ध्यान रखें और क्रेडिट से जुड़ी अपनी अच्छी आदतें दर्शाएं ताकि जब आपको क्रेडिट की सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो, तब आप क्रेडिट के लिए पात्र हों | इससे आपको न सिर्फ़ क्रेडिट उपलब्ध होने में मदद मिलेगी, बल्कि आपको क्रेडिट के प्रति अपने जागरूक व्यवहार के लिए रिवॉर्ड मिलने में भी मदद मिल सकती है |
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.