Skip to main content

क्रेडिट संबंधी कुछ सामान्य गलतियाँ, जिनसे बचा जाना चाहिए

आपका CIBIL स्कोर आपकी वित्तीय स्थिति का महत्वपूर्ण संकेतक है, इसलिए क्रेडिट संबंधी अच्छी आदतें, अच्छी प्रोफ़ाइल बनाने और बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं | चलिए अब उन आम गलतियों पर नज़र डालें, जो तेज़ी से और आसानी से क्रेडिट की एक्सेस पाने में रुकावट बन सकती हैं |

बिलों का समय पर भुगतान न करना

यहां तक कि एक भी भुगतान चूक जाने से आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है | भुगतानों का अतिदेय होना आपकी रिपोर्ट में कई वर्षों तक दिखाई दे सकता है, हालांकि आपके स्कोर में इसका प्रभाव नई सकारात्मक क्रियाओं के जुड़ने पर समय के साथ कम हो सकता है  | फिर भी, अतिदेय भुगतान आपके रिकॉर्ड में दर्ज हो जाने पर आपकी क्रेडिट प्रगति को रोक सकते हैं |
एक अच्छा सुझाव है, भुगतान संबंधी रिमाइंडर सेट करना (आपके ऋणदाता संभावित रूप से आपको ये भेजेंगे) इससे भी बेहतर है, उस खाते में स्वतः भुगतान की सुविधा सेटअप करने का है, जिससे आप अपने भुगतान करते हैं, जिसके साथ निश्चित रूप से यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑटो-डेबिट को कवर करने के लिए आपके खाते में हर महीने पर्याप्त धनराशि मौजूद हो |

'न्यूनतम भुगतान' विकल्प का उपयोग करना

हर एक भुगतान या ईएमआई अलर्ट में भुगतान योग्य न्यूनतम राशि का उल्लेख किया जाता है, लेकिन इस सुविधा का उपयोग करना न सिर्फ़ जोखिम का व्यवहार है, बल्कि यह आदत बेहद महंगी पड़ सकती है | ब्याज से आपको हर महीने अपने ऋण का भुगतान करने की तुलना में लंबी अवधि में अधिक भुगतान करना होगा | और आखिरकार, इससे भी आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को नुकसान पहुंचता है |
हर महीने सिर्फ़ न्यूनतम भुगतान करने पर आपके पास अपने क्रेडिट कार्ड पर काफ़ी ज़्यादा बैलेंस इकट्ठा हो जाता है | इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन अनुपात यानी किसी दिए गए समय में आपके द्वारा उपयोग किया जा रहा उपलब्ध क्रेडिट का प्रतिशत बढ़ता है, जिसकी जांच न करने पर इससे काफ़ी नुकसान हो सकता है | 30% से अधिक के क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन अनुपात से आपके स्कोर कम होना शुरू हो सकते हैं | इसलिए, यह जितना कम होगा, उतना ही बेहतर होगा |

एक साथ एक से अधिक क्रेडिट के लिए आवेदन करना

हर बार, जब आप क्रेडिट के लिए आवेदन करते हैं, तो ऋणदाता आपकी रिपोर्ट की जांच करने और यह निर्धारित करने के लिए कड़ी पूछताछ करता है कि आपके आवेदन को स्वीकृति दी जाए या नहीं | जब आप कम अवधि में एक से अधिक ऋणों के लिए आवेदन करते हैं, तो ऋणदाता आपको जोखिम से भरे ऋणी के तौर पर देख सकते हैं | इसलिए, आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को होने वाले नुकसान से बचने के लिए आप उन क्रेडिट कार्ड पर शोध करके शुरुआत कर सकते हैं, जिनके लिए आप योग्य हैं | इसके बाद उस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें, जो आपको अपने लिए सबसे सही लगता है |

अनावश्यक क्रेडिट लेना

चलिए मान लें कि आप छुट्टियां मनाने के लिए कोई ऋण लेते हैं या गैर-ज़रूरी/गैर-आकस्मिक खरीदारियों पर क्रेडिट कार्ड के बड़े बैलेंस को खर्च कर देते हैं | इन कार्यों से आपके बजट को बैलेंस करना और आपके भुगतान संबंधी शेड्यूल को बनाए रखना ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है |
इसका आसान समाधान, क्रेडिट के लिए सिर्फ़ तभी आवेदन करना है, जब आपको इसकी ज़रूरत हो, ऐसा करके आप खुद को वित्तीय रूप से तनाव में नहीं डालते और अतिदेय भुगतानों पर कोई ब्याज/दंड लगाए जाने से बच जाते हैं |

सम्यक जांच पड़ताल किए बिना सह-ऋणी बनना

करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए सह-ऋणी बनना समझ में आता है, लेकिन अगर ऋणी अपने भुगतानों में चूक करता है या उनमें देरी करता है, तो इससे आपके लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं | क्योंकि उनके द्वारा चूक की स्थिति में/क्रेडिट संबंधी खराब व्यवहार से आपके CIBIL स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है | इसलिए, किसी ऋण पर सह-ऋणी बनने समय आपको जागरूक रहना चाहिए |

आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट की बार-बार जांच न करना

आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर नज़र रखने से आप न सिर्फ़ अपनी प्रगति का ट्रैक रख सकते हैं बल्कि इससे आपको संभावित समस्याओं का पता लगाने और उनके द्वारा बहुत अधिक नुकसान पहुंचने से पहले ही उनका समाधान करने में सहायता मिलती है | CIBIL सब्सक्रिप्शन प्लान से आप अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट जब चाहें देख सकते हैं और कई तरह की अन्य सुविधाओं को भी एक्सेस कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त, आप हर कैलेंडर वर्ष में एक बार https://www.cibil.com/freecibilscore पर अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट निःशुल्क एक्सेस कर सकते हैं |

संक्षेप में, अच्छा CIBIL स्कोर हासिल करने में समय लगता है | जब आप इसे प्राप्त कर लेते हैं, तो अच्छे व्यवहार जैसे आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट को नियमित रूप से देखने, आपके बिलों का समय पर भुगतान करने, अपने क्रेडिट कार्ड बैलेंस को कम बनाए रखने, और गैर-ज़रूरी ऋणों से बचने से अच्छी क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाए रखने में सहायता मिलती है | तो ऊपर बताए गए क्रेडिट संबंधी किसी भी गलत कदम से बचें और सबसे अच्छा संभावित CIBIL स्कोर बनाए रखें |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.