Skip to main content

आपका CIBIL स्कोर आपके कार ऋण को कैसे प्रभावित करता है?

Print

कार खरीदना एक महंगा सौदा है चाहे वह एकदम नई कार हो या सेकंड हैंड खरीदी जाए और यही कारण है कि कई खरीदार कार ऋण लेने का विकल्प चुनते हैं. जहां कुछ ऋणदाता पूरी एक्स-शो-रूम कीमत के लिए ऋण ऑफ़र कर सकते हैं, अन्य ऋणदाता कार की कीमत के अधिकतम 80% के लिए ही ऋण ऑफ़र कर सकते हैं | इसलिए, किसी ऋण के लिए आवेदन करने के पहले, सुनिश्चित करें कि आप पहले इसके बारे में जानकारी हासिल कर लें और आपको जितनी ऋण राशि की वाकई ज़रूरत हो, उसके बारे में, अलग-अलग ऋणदाताओं द्वारा लगाई जाने वाली ब्याज दरों और पुनर्भुगतान के नियमों और शर्तों की स्पष्ट जानकारी हो |

कार ऋण के अंडरराइटिंग निर्णय के दौरान, ऋणदाता ऋण के लिए आवेदन करने वाले किसी आवेदक की क्रेडिट योग्यता के बारे में निर्णय करते समय विभिन्न कारकों को देखते हैं | अब, इसका सबसे महत्वपूर्ण कारक आपका CIBIL स्कोर और रिपोर्ट हैं | आपको तेज़ी से, आसानी से कार ऋण स्वीकृति मिलने में 750+ के उच्च CIBIL स्कोर से अतिरिक्त लाभ होता है | बैंक और ऋणदाता उच्च स्कोर वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि इससे क्रेडिट के लिए जागरूक ऐसे व्यक्ति का संकेत मिलता है — जिसका क्रेडिट इतिहास अच्छा हो और जिसके पुनर्भुगतान के रुझान सकारात्मक हैं | आखिरकार, पिछला क्रेडिट व्यवहार, क्रेडिट से जुड़ी भावी आदतों की गहराई से जानकारी देता है और ऋणदाता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे ऐसे ज़िम्मेदार व्यक्ति को ऋण स्वीकृत कर रहे हैं, जो ऋण का पुनर्भुगतान समय पर कर देगा | चूंकि CIBIL स्कोर, कार ऋण की आवेदन प्रक्रिया का अभिन्न अंग है, इसलिए आपको कार ऋण के लिए आवेदन करने के पहले अपने CIBIL स्कोर के बारे में ज़रूर जानकारी होनी चाहिए |

आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट के अलावा, ऐसे दूसरे कारक भी मौजूद हैं, जो आपके कार ऋण आवेदन को प्रभावित कर सकते हैं | स्थिर नौकरी और नियमित मासिक आय से ऋणदाता को यह आश्वासन मिलता है कि उपभोक्ता, ऋण की पूरी अवधि के दौरान ऋण का पुनर्भुगतान करने में सक्षम है | दूसरा भरोसेमंद संकेत, आपके EMI से आय के अनुपात द्वारा इंगित आपकी क्रेडिट क्षमता है | यह आपकी मौजूदा ऋण EMI की तुलना आपकी निवल मासिक आय से करता है और आपके वित्तीय दायित्वों और पुनर्भुगतान क्षमता का मूल्यांकन करने में ऋणदाता की मदद करता है | अगर आपकी EMI, आपकी निवल मासिक आय के 30% के अंतर्गत है, तो ऋणदाता इसे सकारात्मक रूप से देखेंगे |

अब, क्या होगा अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है या अगर आप शुरुआती तौर पर क्रेडिट ले रहे हैं और आपका अभी तक कोई भी CIBIL स्कोर नहीं है? कम स्कोर होने का मतलब यह नहीं है कि आपको ऋण प्राप्त नहीं हो सकता है | इसके बजाय, ऋण के लिए आवेदन करने के पहले उच्च CIBIL स्कोर प्राप्त करने की दिशा में काम करें | यहां ऐसे कुछ चरण दिए गए हैं, जिनसे आपको उच्च स्कोर और सकारात्मक क्रेडिट पहचान हासिल करने में मदद मिल सकती है: 

  1. अपनी बकाया राशियों का भुगतान हमेशा समय पर करें: देरी से भुगतानों को ऋणदाताओं द्वारा नकारात्मक तौर पर देखा जाता है |
  2. अपने बैलेंस हमेशा कम बनाए रखें: हमेशा बहुत अधिक क्रेडिट का उपयोग नहीं करके समझदार बनें, अपने उपयोग को नियंत्रित रखें |
  3. क्रेडिट के सही संयोजन को बनाए रखें: जमानती (जैसे गृह ऋण, वाहन ऋण) और गैर जमानती ऋणों (जैसे व्यक्तिगत ऋणों, क्रेडिट कार्ड) के सही संयोजन को बनाए रखना बेहतर होता है. बहुत अधिक गैर जमानती ऋणों को नकारात्मक रूप से देखा जाता है |
  4. अपने सह-हस्ताक्षरित, गारंटीड और संयुक्त खातों पर हर महीने निगरानी रखें: सह-हस्ताक्षरित, गारंटीड या संयुक्त रूप से बनाए रखे गए खातों में, आपको भुगतान में हुई चूकों के लिए समान रूप से दायी माना जाता है | आपके संयुक्त धारक (या गारंटीड व्यक्ति) की लापरवाही से क्रेडिट की आपकी उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जब आपको क्रेडिट की ज़रूरत पड़ती है |
  5. अपने क्रेडिट इतिहास की पूरे वर्ष समय-समय पर समीक्षा करते रहें: ऋण आवेदन के अस्वीकार होने के रूप में ऐसी दुखद आश्चर्य की घटनाओं से बचने के लिए अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर नियमित तौर पर नज़र रखें |

हमेशा यह ध्यान रखें कि उच्च CIBIL स्कोर प्राप्त करने में कुछ समय और प्रयासों की ज़रूरत होती है | आखिरकार, उच्च स्कोर का प्रभाव आपको सिर्फ़ कार ऋण में ही नहीं बल्कि दूसरे वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति में भी क्रेडिट उपलब्ध कराने में काफ़ी महत्वपूर्ण होता है |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.