अपने पैसे और क्रेडिट की दुनिया के नए व्यक्ति के तौर पर अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड स्थापित करने की बुनियादी बातों की त्वरित जानकारी यहां दी गई है | सबसे पहले, क्रेडिट क्या है? आसान शब्दों में कहें, तो क्रेडिट एक ऋण है | आपको जिस प्रकार का क्रेडिट मिल सकता है वह आपके CIBIL स्कोर पर निर्भर है | यह जितना अधिक होगा, ऋणदाता के दृष्टिकोण से आप क्रेडिट के उतने ही अधिक योग्य होंगे | तो, यह क्या है? आपका CIBIL स्कोर, तीन-अंकों की एक संख्या है, जिसे ऋणदाता यह आकलन करने के लिए देखता है कि आप ऋणी के तौर पर कितने जोखिमपूर्ण हो सकते हैं | आपका स्कोर जितना अधिक होगा, ऋण/कार्ड और प्रतिस्पर्धी दरों की स्वीकृति की उतनी ही बेहतर एक्सेस आपको मिल सकती है | आपके CIBIL स्कोर को CIBIL रिपोर्ट से भी मज़बूती मिलती है - जो आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल, एक्सेस और पुनर्भुगतान इतिहास (रीपेमेंट हिस्ट्री), क्रेडिट अकाउंट और बैलेंस का विस्तृत सारांश है | तार्किक रूप से, साफ़-सुथरी और त्वरित भुगतानो हिस्ट्री से बेहतर स्कोर मिलता है और इसके विपरीत साफ़-सुथरी और त्वरित भुगतान हिस्ट्री न होने पर आपके स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है |
CIBIL स्कोर, CIBIL रिपोर्ट, क्रेडिट की एक्सेस, ये अवधारणाएं किसी भी तरह क्यों महत्वपूर्ण हैं? क्योंकि आजकल क्रेडिट, घर खरीदने से लेकर, किसी व्यक्ति का अपना व्यवसाय प्रारंभ करने या उच्च शिक्षा के लिए नामांकन करने तक हमारे जीवन के लगभग हर पहलू से जुड़ा है | क्रेडिट पर निर्भर रहना अब जीवन जीने का तरीका बन गया है और यह हमारे खर्च संबंधी पैटर्न में काफ़ी रच-बस गया है |
चलिए अब उन तरीकों के बारे में गहराई से जानते हैं, जिनसे आप अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल के संबंध में अच्छी शुरुआत कर सकते हैं |
जब आप क्रेडिट फ़ुटप्रिंट स्थापित कर लेते हैं, तो सकारात्मक क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाए रखने के लिए क्रेडिट से जुड़ी अच्छी आदतों का पालन करें, ताकि आपकी क्रेडिट तक पहुँच लगातार बनी रहे |
बहुत कम क्रेडिट उपयोगकर्ता ही अपनी CIBIL प्रोफ़ाइल में शामिल जानकारी का पूरा लाभ उठाते हैं | अपनी क्रेडिट से जुड़ी जानकारी को अच्छी तरह समझने और अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट को नियमित रूप से देखने से आपको जीवन में आगे बने रहने में और अपना समय और पैसा बचाने में सहायता मिलती है | इसे क्रेडिट मॉनिटरिंग कहते हैं, और अपनी CIBIL प्रोफ़ाइल पर समय-समय पर नज़र रखने से आपको अपनी प्रोफ़ाइल में हुए किसी भी बदलाव के बारे में अवगत रहने में मदद मिलती है | जैसे, आपके नाम से खोले जा रहे नए खाते, क्रेडिट कार्ड के बैलेंस में बढ़ोतरी या आपके किसी लेनदार द्वारा रिपोर्ट किया गया अतिदेय भुगतान | यह अभ्यास आपको आपके क्रेडिट प्रोफ़ाइल के स्वास्थ्य के बारे में अच्छी तरह से सूचित और जागरूक रखता है, और इस आदत को जल्दी से विकसित कर लेना अच्छा होता है |
आमतौर पर हर बार, जब आप क्रेडिट के लिए आवेदन करते हैं, तब ऋणदाता आपकी क्रेडिट संबंधी योग्यता का आकलन करने के लिए कड़ी पूछताछ करता है | ऋणदाताओं की ओर से की गई एक से अधिक और लगातार सख्त पूछताछों से आपका CIBIL स्कोर नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है. क्रेडिट के लिए सिर्फ़ ज़रूरत होने पर ही आवेदन करने से आपका स्कोर बाकी समय स्थिर बना रहता है और एक ज़िम्मेदार क्रेडिट उपयोगकर्ता का समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है |
आंशिक भुगतान के विकल्पों को न अपनाएं और बिल का भुगतान न करके उसके ब्याज को बढ़ाने की आदत न डालें | यह आपके स्कोर के लिए नुकसानदायक है और ब्याज का बोझ लंबे समय में काफ़ी महंगा साबित होता है |
अच्छी क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाना किसी मैराथन में दौड़ने की तरह है | आप चाहे जो भी तरीका चुनें, याद रखें कि निरंतरता ही महत्वपूर्ण है | सावधानी से नियोजित किए गए रास्ते का अनुसरण करके, आप अपने क्रेडिट फ़ुटप्रिंट बनाने और क्रेडिट को लेकर योग्य बनने की दिशा में कई कदम उठा सकते हैं |
Disclosure:
This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.
This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.