Skip to main content

अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट के बीच अंतर को जानें

आपकी CIBIL रिपोर्ट, आपके क्रेडिट इतिहास का विस्तृत रिकॉर्ड है, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क के विवरण, रोज़गार संबंधी जानकारी, ऋण खाता और क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी तथा पूछताछ संबंधी जानकारी होती है | दूसरी ओर, आपका CIBIL स्कोर, आपकी CIBIL रिपोर्ट का 3-अंकों का सारांश है, जिससे आपकी क्रेडिट पात्रता प्रदर्शित होती है. यह आपके क्रेडिट इतिहास और भुगतान व्यवहार पर आधारित होता है - जो कि आपकी प्रोफ़ाइल का अभिन्न हिस्सा है, खास तौर से इसलिए क्योंकि आपके पिछले व्यवहार को आपकी भावी कार्रवाइयों का संकेतक माना जाता है |

जबकि आपकी CIBIL रिपोर्ट में आपके पिछले 36 महीनों का क्रेडिट इतिहास शामिल होता है, इसलिए आपका CIBIL स्कोर, पिछले 24 महीनों के आपके क्रेडिट व्यवहार पर आधारित होता है | आपके CIBIL स्कोर और रिपोर्ट के बीच अंतरों के बावज़ूद, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपके ऋण आवेदन की स्वीकृति में दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है और ऋणदाता आपकी ऋण संबंधी पात्रता का मूल्यांकन करने के लिए CIBIL स्कोर और रिपोर्ट दोनों पर ही निर्भर रहते हैं |

तकनीकी रूप से, CIBIL स्कोर की पात्रता के लिए व्यक्ति के पास छः महीने से ज़्यादा की क्रेडिट जानकारी होनी चाहिए. हालांकि, हो सकता है कि क्रेडिट की दुनिया में नए उपभोक्ता के पास स्कोर जनरेट करने के लिए पर्याप्त जानकारी या क्रेडिट इतिहास नहीं हो | इस स्थिति में, उन्हें NH/NA (कोई इतिहास नहीं या उपलब्ध नहीं) का संदेश प्राप्त हो सकता है | समय बीतने पर, अच्छे क्रेडिट व्यवहार जैसे समय पर पुनर्भुगतान, क्रेडिट संबंधी अच्छे संयोजन और क्रेडिट के उपयोग की सीमाओं में बने रहने के साथ उनकी क्रेडिट पहचान बन सकती है | इससे आखिरकार उनका सांख्यिक CIBIL स्कोर 300 और 900 के बीच हो सकता है | स्कोर 900 के जितना करीब होता है, आपके ऋण आवेदन के स्वीकृत होने की उतनी ही ज़्यादा संभावनाएं होती हैं | असल में, 79 प्रतिशत ऋण, उन उपभोक्ताओं को स्वीकृत किए जाते हैं, जिनका CIBIL स्कोर 750 से अधिक होता है |

इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आप क्रेडिट की दुनिया में नए हैं और आपका स्कोर अभी तक नहीं बना है, या अगर आपका स्कोर 750 से अधिक नहीं है, तो आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है | सौभाग्य से, ऋणदाता आपकी क्रेडिट पहचान के विस्तृत दृश्य को देखने के लिए आपकी CIBIL रिपोर्ट पर भी नज़र डाल सकते हैं | इसमें बकाया भुगतानों पर बीते हुए दिनों की जांच करना, ऋण खातों पर लगाए गए खतरे के निशान या आपके खाते में की गई पूछताछों की संख्या - ये सभी आपकी रिपोर्ट में उपलब्ध होती हैं | इस ओवरव्यू से वे ऋण आवेदन को अंडरराइट और स्वीकृत करते समय बेहतर विवेकपूर्ण निर्णय ले पाते हैं |

इसके अलावा, पिछले दो वर्षों से, चुनिंदा बैंकों और ऋणदाताओं ने क्रेडिट के लिए जागरूक, उच्च स्कोर वाले उपभोक्ताओं को कम ब्याज दरों पर वरीयतापूर्ण मूल्य निर्धारण ऋणों द्वारा रिवॉर्ड देना शुरू कर दिया है | अब, आपको उच्च CIBIL स्कोर और बेहतर CIBIL रिपोर्ट से क्रेडिट की उपलब्धता ही नहीं मिलती बल्कि इससे काफ़ी हद तक बचत का आपका मार्ग भी प्रशस्त होता है |

अगर आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलना चाहते हैं, तो आपको 750 से ज़्यादा CIBIL स्कोर और बेहतर CIBIL रिपोर्ट की ओर बढ़ना चाहिए | आपके स्कोर और रिपोर्ट की नियमित रूप से निगरानी करने से आपको यह पुष्टि करने में मदद मिलती है कि आपके व्यक्तिगत और ऋण खाते सही तरीके से अपडेट किए जा रहे हैं ताकि जब आपको क्रेडिट की सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो, तब यह आपके पास मौजूद हो |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.