Skip to main content

क्या आप कम CIBIL स्कोर से वापस लौट सकते हैं?

यह उपभोक्ताओं के बीच एक आम गलतफ़हमी है कि कम CIBIL स्कोर वाले किसी व्यक्ति को क्रेडिट या ऋण की उपलब्धता तब तक नहीं मिल सकती, जब तक कि वे अपने स्कोर को दोबारा बेहतर नहीं कर लें | और इस बात का यही कारण माना जाता है कि आपके स्कोर को कभी भी गिरने नहीं देना चाहिए |

हालांकि, असल बात यह है कि क्रेडिट स्कोर का कम होना बहुत सी टाली न जा सकने वाली स्थितियों के कारण भी हो सकता है — हो सकता है कि आप मुश्किल समय से गुज़र रहे हों और समय पर भुगतान नहीं कर सके हों, आपने अपने बिल्कुल नए क्रेडिट कार्ड का बहुत अधिक उपयोग किया हो या आप अपने खाते में पर्याप्त पैसा डालना भूल गए हों और आप देय तिथि चूक गए हों | जहां आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल इन कारकों से प्रभावित हो सकती है, वहीं आपका क्रेडिट स्कोर इससे अलग होता है | आपका CIBIL स्कोर आपके पिछले क्रेडिट व्यवहार और भुगतानों को प्रदर्शित करता है; यह आपकी क्रेडिट का इतिहास दिखाता है और अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी समय बनाया जा सकता है |

इसलिए भले ही आपका स्कोर एकदम नीचे चला गया हो, आज से शुरुआत करके आपके क्रेडिट इतिहास और CIBIL स्कोर को दोबारा बनाने के तरीके मौजूद हैं|

  • अपनी सभी बकाया राशियों का भुगतान करके शुरुआत करें: जैसे ही आप अपने व्यक्तिगत संकट से उबर जाते हैं, अपनी सभी बकाया राशियों का पुनर्भुगतान करना अपनी प्राथमिकता बना लें | अगर आपके पास एक से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत ऋण खाते हैं, तो उन ऋणों को एकीकृत करें और सभी का भुगतान करने के लिए एक ही ऋण लें | इससे आपके पास चुकाने के लिए न सिर्फ़ एक ही ऋण होता है, बल्कि आप एक से ज़्यादा देय तारीखों से भी बच सकते हैं |
  • अपनी मौजूदा EMI को आपके मासिक वेतन के 30% से कम रखें: आपकी EMI से आय का अनुपात, आपके निवल वेतन के 30% से ज़्यादा नहीं होना चाहिए | इससे ज़्यादा किसी भी राशि से आपके ऋणों का ज़िम्मेदारी से पुनर्भुगतान करने की आपकी वित्तीय क्षमता कम हो जाती है | आपकी EMI पर इस सीमा को बनाए रखें और अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को बनाएं |
  • अपने बैलेंस को कम बनाए रखें और अतिरिक्त क्रेडिट के लिए सावधानी से आवेदन करें: किसी वित्तीय मुश्किल में होने पर आपके मन में अपने क्रेडिट कार्ड का अधिकतम उपयोग करने का लालच पैदा हो सकता है | इस पर सावधानी के साथ कार्रवाई करें | बैलेंस को कम बनाए रखें और ज़्यादा क्रेडिट के लिए सिर्फ़ तभी आवेदन करें अगर आपको इसकी वाकई ज़रूरत हो | अपने वॉलेट में ज़्यादा कार्ड रखने के बजाय अपने पुराने क्रेडिट कार्ड को ही रखने पर विचार करें | क्रेडिट से जुड़ा अच्छा व्यवहार और आपके पुराने क्रेडिट कार्ड पर समय पर पुनर्भुगतान करने से आपको अपना स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है |
  • इनका संयोजन करके अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को बेहतर बनाएं: सिर्फ़ गैर जमानती ऋणों यानी व्यक्तिगत ऋणों और क्रेडिट कार्ड पर ही केंद्रित न रहें | क्रेडिट के मिश्रित संयोजन से आपको बेहतर प्रोफ़ाइल बनाने में मदद मिलती है क्योंकि ऋणदाता यह देख सकते हैं कि आप अपने ऋणों का पुनर्भुगतान करने के लिए सजग हैं, चाहे उसमें संपार्श्व (जमानती ऋण) हों या नहीं |
  • अपने CIBIL स्कोर और रिपोर्ट पर नियमित तौर पर नज़र रखें: अपनी CIBIL रिपोर्ट को देखें और किसी भी गलती के लिए उसकी जांच करें जैसे गलत रूप से बताए गए खुले हुए खाते, जिनसे आपका क्रेडिट जोखिम बढ़ सकता है | साथ ही, यह जानने के लिए अपने स्कोर और रिपोर्ट की निगरानी लगातार करते रहें कि आप कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, आपका स्कोर विश्लेषण, क्रेडिट इतिहास और रुझान कैसे हैं |

याद रखें, जब आपको ऋणों और क्रेडिट की उपलब्धता की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, तो उच्च CIBIL स्कोर से आपको क्रेडिट की एक्सेस प्राप्त करने में मदद मिलेगी | आपको इसे सही तौर पर निर्धारित करने के लिए समय और विवेकपूर्ण कोशिशों की ज़रूरत होती है | अपने स्कोर को बनाना आज ही शुरू करें और अपने वित्तीय लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू करें |

Disclosure: 

This post only contains educational information. No financial, tax or legal advice.

This information is for educational purposes only and we do not guarantee the accuracy or completeness of this information. This information does not constitute financial, tax or legal advice and you should consult your own professional adviser regarding your situation. This website may contain links to third party websites. We are not responsible for their content or data collection. Trademarks used in this material are property of their respective owners and no affiliation or endorsement is implied.